फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: चलायमान औषधालय खाटू धाम के लिए रवाना

Mon, 18 Mar 2024 09:58 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
बहादुरगढ़। नर सेवा नारायण सेवा संस्थान के पुराना औद्योगिक क्षेत्र स्थित औषधालय परिसर से निशुल्क चलायमान औषधालय चिकित्सकों व सेवादारों सहित खाटू धाम में श्याम भक्तों के निशुल्क उपचार हेतु रवाना हुआ। औषधालय को नवीन बंटी ने झंडी दिखाकर रवाना किया।
विज्ञापन

नवीन बंटी ने वैद्य देवेंद्र रोहिल्ला द्वारा समय-समय पर निशुल्क शिविरों के माध्यम से श्रद्धालुओं की चिकित्सा सेवा कार्य को नेक बताया। वैद्य देवेंद्र रोहिल्ला नर सेवा नारायण सेवा संस्थान के माध्यम से वर्ष 1980 से निशुल्क आयुर्वेदिक चिकित्सा सेवा के माध्यम से समाज को रोग मुक्त बनाने का सराहनीय कार्य कर रहे है। इस मौके पर आनंद रोहिल्ला, डॉ. राहुल, स्नेहप्रकाश, अब्दुल रहमान, हरीश, अनिल वशिष्ठ, मोनू जसोरखेड़ी, अनिल दत्त, संतराम बुपनिया, विनोद अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें