रेवाड़ी। पुलिस को दी शिकायत में शहर स्थित विजय नगर निवासी यश कुमार ने बताया कि मंगलवार की रात वह पायलट चौक पर कंपनी की बस से उतर कर सेक्टर-19 की तरफ जा रहा था। तभी रास्ते में एक बाइक से आए तीन युवकों ने उससे एक नंबर पर फोन करने की बात कही। इसके बाद यश ने फोन लगाया, लेकिन नंबर गलत होने के कारण फोन नहीं लगा। इसके बाद तीनों युवकों ने यश से चांदी की चेन व एक मोबाइल फोन छीनकर मौके से भाग गए। पीड़ित ने मॉडल टाउन थाना में शिकायत दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद