बावल। राजकीय महाविद्यालय में कॉमर्स विभाग में इंटर डिपार्टमेंट प्रश्नोत्तरी का आयोजन किया गया। शुभारंभ महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. नमिता ने किया। प्रश्नोत्तरी में 6 टीमों ने हिस्सा लिया। खुशबू, करिश्मा और मधु की टीम ने प्रथम स्थान, नीरज नमन और शिल्पा की टीम ने द्वितीय और दीपांशु, पुनीत कुमार व अमित की टीम ने तृतीय स्थान हासिल किया। मंच संचालन कॉमर्स विभाग प्राध्यापक रेखा चोपड़ा ने किया। प्राचार्य ने विजेता टीम को प्रोत्साहित किया। इस मौके पर संतपाल, सावित्री देवी, डॉ. बबीता, भावना जांगिड़ आदि मौजूद रहे। संवाद