फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनुबंध कर्मचारियों का डाटा तुरंत अपडेट करें : डीसी

विज्ञापन
विज्ञापन
झज्जर। उपायुक्त स्वप्निल रविंद्र पाटिल ने जिला के सभी विभागाध्यक्षों, बोर्डों, निगमों व संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे सेवा सुरक्षा पोर्टल पर अनुबंध कर्मचारियों के डाटा को तुरंत अपडेट और सत्यापित करना सुनिश्चित करें। राज्य सरकार के संज्ञान में आया है कि सेवा सुरक्षा पोर्टल पर अनुबंध कर्मचारियों के डाटा में कई प्रकार की अनियमितताएं सामने आ रही हैं। इनमें ओटीपी प्राप्त करने में समस्या, मोबाइल नंबर का गलत दर्ज होना या बदल जाना, परिवार पहचान पत्र (फैमिली आईडी) में त्रुटियां व कर्मचारियों और आहरण एवं वितरण अधिकारियों (डीडीओ) के विवरण का सही ढंग से दर्ज न होना शामिल है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें