बादली(बहादुरगढ़)। क्षेत्र से कांग्रेस विधायक कुलदीप वत्स कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। वे इलाज के लिए गुरुग्राम के मेदांता मेडिसिटी अस्पताल में भर्ती हैं। पिछले दो दिनों से बुखार होने के चलते जांच कराई गई वे कोरोना संक्रमित पाया गए। सतीश शर्मा पेलपा ने बताया कि चिकित्सकों की सलाह पर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हालांकि कुलदीप वत्स शारीरिक तौर पर स्वस्थ हैं, लेकिन हल्का बुखार होने पर आइसोलेशन में रखा गया है। उन्होंने विधायक वत्स के संपर्क में आने वाले लोगों से भी जांच करवाने और आइसोलेशन में रहने की सलाह दी है।