फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: विधायक बोले - बाढ़सा आईआईटी पर बजट करें मंजूर

Sat, 01 Feb 2025 01:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
फोटो 73: विधायक कुलदीप वत्स।
विज्ञापन
बादली। केंद्रीय आम बजट में बाढ़सा में आईआईटी के लिए बजट दिया जाए। बादली के विधायक कुलदीप वत्स ने आईआईटी के लिए बजट मंजूर होने की मांग करते हुए कहा कि वर्षों से आईआईटी का काम बंद है। भाजपा सरकार बनने पर न तो निर्माण कार्य शुरू करवाया गया है और न ही केंद्र में कोई अन्य काम हो सका है। इसके अलावा आम लोगों को महंगाई से निजात दिलाने के लिए कुछ कारगर योजनाएं होनी चाहिए। बजट में चाहिए कि बड़े उद्योग घरानों पर केंद्रित नीति न बनाकर छोटे पारंपरिक उद्योगों को बढ़ावा देने की नीति बनाई जाए। जीएसटी के सरलीकरण से भी मध्यम श्रेणी का व्यापारी सुचारु रूप से अपना व्यापार कर सकते हैं। रोजगार के साधन उपलब्ध करवाने पर जोर दिया जाए ताकि युवाओं को बढ़ती महंगाई में बेरोजगारी का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें