-फोटो 51 : अधिकारी को समस्या का समाधान करने के लिए फोन करते विधायक राजेंद्र सिंह जून।
बहादुरगढ़। विधायक राजेंद्र सिंह जून ने दिल्ली-रोहतक रोड स्थित कार्यालय पर जन समस्याएं सुनी। कार्यालय में बहादुरगढ़ हलके के ग्रामीण व शहरी क्षेत्र से पहुंचे लोगों ने बिजली, पेयजल, सीवरेज, स्वास्थ्य विभाग, स्ट्रीट लाइट लगवाने सहित मूलभूत सुविधाओं से संबंधित अन्य कई समस्याओं से अवगत कराया। विधायक ने समस्याओं से संबंधित विभाग के अधिकारियों को फोन करके जल्द से जल्द समस्याओं का समाधान करने के लिए कहा। जून ने कहा कि जन समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जाए ताकि आमजन को छोटी-छोटी समस्याओं के लिए बार-बार सरकारी कार्यालय के चक्कर न काटने पड़े।