बहादुरगढ़। उपमंडल के गांव छारा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में वीरवार को विश्व मलेरिया दिवस मनाया गया। इस दौरान सरकारी स्कूलों तथा गांव में ग्रामीणों को मलेरिया से बचाव के लिए सभाएं की गई। स्कूल के बच्चों द्वारा गांव में प्रभात फेरी निकाली गई। गांव के लोगों को मलेरिया से बचाव कैसे करें आदि बताया गया। डॉ. सुखदेव ने बताया कि कोई भी बुखार मलेरिया हो सकता है। उन्होंने कहा कि घरों के आसपास पानी जमा न होने दें और घरों के अंदर पानी के बर्तन, पानी की टंकियां को ढककर रखें। इस मौके पर राजीव कुमार, संदीप, ललिता, मोनिका, प्रियंका व जसवंती समेत अन्य स्वास्थ्य कर्मी मौजूद रहे।