-फोटो 53 : बराही में हुए विकास कार्य का ग्रामीणों के साथ मिलकर रिबन काटते विधायक राजेश जून। विज
बहादुरगढ़। गांव बराही में डी-प्लान के तहत एससी समाज की चौपाल में बने शौचालय, सीढ़ी और गली निर्माण कार्य का शनिवार को विधायक राजेश जून ने निरीक्षण किया। निर्माण कार्य पूरा होने पर ग्रामीणों ने विधायक का स्वागत किया। विधायक ने कहा कि बहादुरगढ़ हल्के में लगातार हो रहे विकास कार्य इस बात का प्रमाण है कि हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के मार्गदर्शन में बहादुरगढ़ विधानसभा में तेजी से विकास हो रहा है। भविष्य में भी बहादुरगढ़ क्षेत्र में इसी प्रकार विकास कार्य लगातार जारी रहेंगे।