फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिशन स्ट्रे कैटल ः आईजी ने गाय को सहलाया, गुड़ खिलाया

Fri, 26 Jun 2015 01:56 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ झज्जर
विज्ञापन
विज्ञापन
झज्जर में खुले में घूमने वाले लावारिस गोवंश को पकड़ कर गोशालाओं में पहुंचाने के लिए मिशन स्ट्रे कैटल आरंभ किया गया। मिशन की शुरुआत रोहतक मंडल के आईजी श्रीकांत जाधव ने झज्जर सिलानी गेट चौक पर पहुंच कर गाय की पूजा कर की।
विज्ञापन


गाय को माला पहना कर उन्होंने उसे प्यार से सहलाया तथा मिठाई के तौर पर गाय को गुड़ खिलाया। उसके बाद शहर में घूम रहे लावारिस गौवंश को साथ लेकर पूरे लाव लश्कर के साथ शहर से होते हुए झज्जर गुरुकुल की गौशाला में छोड़ा। आईजी श्रीकांत जाधव ने कहा कि गौ संरक्षण हमारी धार्मिक भावनाओं से जुड़ा है।

गाय को हिंदु धर्म में मां का स्थान हासिल है। हम सभी का यह नैतिक फर्ज है कि हम गोवंश की रक्षा कर उन्हें गोशालाओं में पहुंचाएं, न कि सड़कों पर लावारिस पशु के रूप में खुले में घूमने दें।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि गोसेवा करने से व्यक्ति को शक्ति व हौसला मिलता है। उन्होंने लोगों से इस अभियान में पुलिस की सहायता करने की अपील की। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक सुमित कुमार, उप पुलिस अधीक्षक धीरज कुमार व अन्य पुलिस अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।

मिशन स्ट्रे कैटल को लेकर जिला पुलिस व प्रशासन द्वारा रात से ही तैयारी की जा रही थी। जिला प्रशासन ने सुबह तीन बजे से ही अभियान चलाकर सुबह 9 बजे तक 105 गोवंश को पकड़ा।

आईजी श्रीकांत जाधव के यहां पहुंचने के बाद उनके नेतृत्व में उन्हें झज्जर गुरुकुल की गोशाला मे भिजवाया गया। बता दें कि पुलिस द्वारा सख्त निर्देश जारी किए गए हैं कि कोई भी व्यक्ति अपनी गायों को खुला नहीं छोड़ेगा। अगर ऐसा किया जाता है तो उन्हें पकड़ कर गोशाला में भिजवा दिया जाएगा।

उन्हें वापस लेने के लिए गाय मालिक को 2100 रुपये जुर्माना अदा करना होगा तथा उसके बाद फिर से खुला छोड़ा तो गाय मालिक के खिलाफ पुलिस कार्रवाई की जाएगी।

आईजी श्रीकांत जाधव का गोपूजन का समय साढ़े 9 बजे का रखा गया था। समय से चंद मिनट पहले ही सिलानी गेट पहुंच गए। उसके बाद बिना किसी औपचारिकता के उन्होेंने साढ़े 9 बजे गाय की पूजा की।

गाय की पूजा करने के बाद वे पूरे लाव लश्कर के साथ सिलानी गेट से यादव धर्मशाला से तहसील रोड होते हुए भगत सिंह चौक पहुंचे। भगत सिंह चौक से बस स्टैंड के बैक साइड होते हुए बीकानेर चौक पर पहुंचे।

उसके बाद अंबेडकर चौक, बेरी गेट होते हुए रोहतक बाईपास पर पहुंचे तथा वहां से झज्जर गुरुकुल गोशाला के लिए रवाना हुए। गुरुकुल गौशाला में हवन में हिस्सा लेने के बाद वे वहां से रवाना हुए।

दादरी तोए गौ अस्पताल को सराहा
एसपी ऑफिस में पुलिस अधिकारियों की बैठक लेने के बाद आईजी श्रीकांत जाधव दादरी तोए स्थित गौ अस्पताल में पहुंचे। वहां पर गायों के इलाज के बारे में जानकारी ली।

अस्पताल के कर्मचारियों ने बताया कि दो दिन पहले ही एक गाय का ऑपरेशन कर उसके पेट से 25 किलो पॉलीथिन निकाला गया है।

गौ अस्पताल में जब वहां के सदस्यों ने आईजी श्रीकांत जाधव को संबोधन के लिए माइक दिया तो उन्होंने कहा कि यहां की गोसेवा देखकर कुछ कहने के लिए बचा ही नहीं है। उन्होंने भगवान से गौ सेवा करने वालों को साहस व ताकत प्रदान करने की प्रार्थना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें