फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: बेज़ुबानों की सहारा बनी मिशन चुग्गा पानी टीम

Mon, 20 May 2024 04:16 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
वृक्ष पर प​क्षियों के लिए कंटेनर लगाते समिति के सदस्य।
विज्ञापन
झज्जर। 45 डिग्री सेल्सियस तापमान में जैसे आमजन की हालत खराब है, वैसे ही बेजुबान पक्षियों के लिए स्थिति अधिक मुश्किल वाली हो रही है। उनको खाने-पीने के लिए इधर-उधर भटकना पड़ता है। इनकी इस समस्या का समाधान करने के लिए काम कर रही है जीव परोपकार एवं सेवा समिति। यह संस्था इनके लिए भोजन-पानी की व्यवस्था कर रही है।
विज्ञापन

समिति के सदस्य गर्मी में बेजुबान पक्षियों के लिए मिशन चुग्गा पानी अभियान चलाए हुए हैं। पक्षियों के लिए घोंसले बनवाने के अलावा इनके लिए पानी व खाने के लिए मिट्टी के कंटेनर बनवाए गए हैं। इनको पेड़ों पर ऐसी जगहों पर लगाया जा रहा है, जहां ज्यादा पक्षी आसानी से पानी और भोजन ग्रहण कर सकें। कंटेनर इस प्रकार बनवाए गए हैं कि एक में खाना और दूसरे में पानी की व्यवस्था रहती है। खाने के कंटेनर में बाकायदा छेद करवाया गया है ताकि बरसात में उसमें पानी भरने पर वह नीचे वाले कंटेनर में आ सके और पक्षी आसानी से भोजन खा सकें। मिशन चुगा पानी की शुरुआत 22 जनवरी को श्री रामलाल के प्राण प्रतिष्ठा अवसर पर की गई थी। मिशन चुगा पानी भी जीव परोपकार एवं सेवा समिति का एक प्रकृति से जुड़ाव रखने वाला आयाम है। समिति चुग्गा पानी के यह पात्र और पक्षियों के लिए घोंसला निशुल्क पूरे शहर और गांव में वितरित कर रही है। आने वाले मानसून में ज्यादा से ज्यादा पेड़-पौधे लगाने का आह्वान किया जा रहा है। समिति सदस्य धर्मेंद्र बसवाल ने बताया कि पक्षी इकोसिस्टम को बनाए रखने के लिए बहुत अहम भूमिका निभाते हैं। पक्षियों के लिए घोंसला पहले लकड़ी का होता था, लेकिन बहुत जल्द यह समिति मिशन आशियाना के तहत मिट्टी के घोंसले सभी को फ्री वितरित करेगी। अभी तक चुग्गा पानी के 300 कंटेनर वितरित किए जा चुके हैं। एक जून तक 500 कंटेनर वितरित किए जाएंगे।

टीम में शामिल सदस्य
टीम में मुख्य सदस्य पवन बसवाल प्राध्यापक, गोविंद गुप्ता प्राध्यापक, राजेंद्र सिंह प्रधानाचार्य, जोगेंद्र कुमार प्रधानाचार्य, धर्मेंद्र बसवाल लेखा परीक्षक वित्त विभाग, संजीव कुमार, सूरज पांचाल, दीपक कुमार आयुष विभाग, कविता गुलिया नर्सिंग अधिकारी, प्रोफेसर जगदीश रहाड़, डॉ. सुनील सैनी शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें