फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: मिशन बुनियाद लेवल-एक का परीक्षा परिणाम जारी, जिले के 592 हुए पास

Wed, 21 Jan 2026 02:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
झज्जर। मिशन बुनियाद लेवल-एक का परीक्षा परिणाम जारी कर दिया गया है। प्रदेश भर से लगभग 74000 विद्यार्थियों ने परीक्षा में भाग लिया था। 26660 विद्यार्थियों का चयन अगले चरण के लिए किया गया है। झज्जर जिले से 1560 विद्यार्थियों ने परीक्षा में भाग लिया था जिनमें से 592 विद्यार्थी चयनित हुए हैं। हिसार जिले से सबसे ज्यादा 2321 विद्यार्थियों ने परीक्षा पास की है।
विज्ञापन

वर्ष 2026 से मिशन बुनियाद का रेजिडेंशियल (हॉस्टल) कार्यक्रम भी प्रारंभ किया जा रहा है। इस कार्यक्रम के तहत चार जिलों कुरुक्षेत्र, हिसार, पानीपत और गुरुग्राम में रेजिडेंशियल केंद्र स्थापित किए जाएंगे जहां पूरे प्रदेश से मिशन बुनियाद के लगभग 400 चयनित विद्यार्थियों को छात्रावास में रखकर और अधिक गहन, अनुशासित एवं केंद्रित तैयारी कराई जाएगी।
बुनियाद कार्यक्रम के जिला नोडल अधिकारी जसबीर दलाल ने बताया कि लेवल-एक में चयनित विद्यार्थियों के लिए अब लेवल-2 की परीक्षा 30 जनवरी को आयोजित की जाएगी। लेवल-2 के एडमिट कार्ड मंगलवार से डाउनलोड होना शुरू हो गए हैं। लेवल-2 में सफल होने वाले विद्यार्थियों को लेवल-3 में भाग लेने का अवसर मिलेगा।
विज्ञापन

लेवल-3 में सफल विद्यार्थी अंतिम रूप से मिशन बुनियाद कार्यक्रम का हिस्सा बनेंगे, जहां वे सत्र 2026-28 में कक्षा 9वीं एवं 10वीं की पढ़ाई मिशन बुनियाद केंद्रों से पूरी करेंगे। जिला शिक्षा अधिकारी रतेंद्र सिंह ने सभी सफल विद्यार्थियों को बधाई दी एवं उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

इंसेट
यशवी ने प्रदेश में 28वां, जिले में पहला स्थान पाया

लेवल-एक में टॉप तीन में दो लड़कियां शामिल हैं। राजकीय माडल स्कूल बिरड़ की छात्रा यशवी ने प्रदेश में 28वां और जिले में पहला स्थान पाया है। 140 अंक हासिल किए हैं। राजकीय माडल स्कूल कलोई की जेसमिन ने 134 अंक प्राप्त कर प्रदेश में 39वां और जिले में दूसरा स्थान पाया। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सांखौल के सत्यम कुमार शर्मा ने 106 अंक लेकर प्रदेश में 138वां और जिले में तीसरा स्थान पाया है। राजकीय माडल संस्कृति राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बहादुरगढ़ के 17, राजकीय हाई स्कूल बालौर के 15 और शहीद रमेश कुमार राजकीय माडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय झज्जर के 14 विद्यार्थियों का चयन हुआ है।
विज्ञापन


इंसेट
जिलावार चयनित छात्रों पर नजर

अंबाला 1299

भिवानी 1092

चरखी दादरी 537

फरीदाबाद 1003

फतेहाबाद 1218

गुरुग्राम 1637

हिसार 2321

झज्जर 592

जींद 1343

कैथल 1602

करनाल 1233

कुरुक्षेत्र 1175

महेंद्रगढ़ 777

नूंह मेवात 1055

पलवल 952

पंचकूला 758

पानीपत 2143

रेवाड़ी 927

रोहतक 610

सिरसा 2278

सोनीपत 1235

यमुनानगर 873
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें