फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भट्ठा मुंशी और मजदूरों को बंधक बनाकर बदमाशों ने की लूट

विज्ञापन
बदमाशों द्वारा तोड़े गए दरवाजे को दिखाते भट्ठा मजदूर। - फोटो : Bahadurgarh
विज्ञापन
बादली। थाना क्षेत्र के खेड़का गुज्जर स्थित एक ईंट-भट्ठे पर मंगलवार रात के समय बदमाशों ने मुंशी और मजदूरों को बंधक बनाकर नकदी सहित कीमती सामान लूट लिया। घटना के बाद बदमाश सभी मजदूरों को रस्सी से बांध कर फरार हो गए। लूट की वारदात के बाद से क्षेत्र में दहशत है। पुलिस मामला दर्ज कर जांच में जुट गई है।
विज्ञापन

बीती रात खुंगाई और खेड़का गुज्जर रोड स्थित एसपी ईंट भट्ठे पर रोज की तरह मजदूर और मुंशी दो अलग-अलग कमरों में रात सो रहे थे। रात करीब बारह बजे भट्ठे पर पांच बदमाशों ने उन्हें बंधक बना कमरे में रखे सामान लूट लिया। घटना बाद मुनीम ने इसकी जानकारी मालिक को दी। पुलिस को दी शिकायत में भट्ठा मुंशी नरेश कुमार ने बताया कि मंगलवार मध्य रात अज्ञात नकाबपोश बदमाशों ने धावा बोल दिया। सभी बदमाशों के हाथों में लोहे की रॉड और लाठी-डंडों के अलावा अन्य हथियार थे, जिससे मजदूर डर गए। दो मजदूरों के साथ बदमाशों ने मारपीट भी की।
इस दौरान बदमाशों ने लोहे की रॉड से धमकाकर भठ्ठे पर काम करने वाले 4 मजदूरों को एक कमरे में बंद कर लिया। जब तक मजदूर कुछ समझ पाते, बदमाशों ने मजदूरों पर हथियार सटा दिए। बदमाशों ने सभी मजदूरों को डरा-धमकाकर एक कमरे में बंद कर दिया तथा सभी मजदूरों के पास से मोबाइल सहित पैसे और जरूरी सामान लूट लिए। मजदूरों की करीब आठ हजार रुपये की नकदी छीन ली। इस दौरान उन्होंने कमरे में रखे इन्वर्टर, बैटरी, एलईडी सहित अन्य कीमती सामान भी लूट लिया। उन्होंने एक बंद कमरे का दरवाजा तोड़कर उसमें रखे सीसीटीवी कैमरे और डीवीआर भी उठा ली। हालांकि सीसीटीवी कैमरे डीवीआर अभी चालू नहीं की गई थी। जाते समय बदमाश सभी मजदूरों को रस्सी के सहारे बांधकर भाग गए।
विज्ञापन

मुंशी नरेश ने बताया की बदमाशों ने सुखदेव मजदूर, शरीफ खान ऑपरेटर और रामकुमार चौकीदार के साथ लूटपाट की वारदात की है। बदमाशों के भाग जाने के बाद किसी तरह से मजदूरों ने अपनी हाथ और पैर रस्सी से खोलें और भट्टा मालिक को घटना से अवगत करवाया। मजदूरों के अनुसार सभी बदमाश नकाब लगाये हुए थे और हाथों में लोहे की रॉड और डंडे लिए हुए थे। बताया गया है कि बदमाश दो अलग-अलग मोटरसाइकिल पर आए थे, लेकिन जाते समय वह सामान कैसे लेकर गए। इसके बारे में मजदूरों को भी जानकारी नहीं है।
सूचना मिलने पर पुलिस थाना प्रभारी सुरेंद्र सिंह और सब इंस्पेक्टर करण सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे पुलिस ने भट्टा मालिक और मुंशी नरेश की शिकायत पर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है। थाना प्रभारी सुरेंद्र सिंह ने बताया कि अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी गई है।
जेब में केवल पांच रुपए मिले तो कर दी पिटाई
ईंट भट्ठा पर लूट के इरादे से पहुंचे बदमाशों ने जब मुंशी नरेश कुमार की तलाशी ली तो जेब में मात्र पांच रुपये मिले। इस पर बदमाशों ने गुस्सा जाहिर करते हुए नरेश के साथ मारपीट शुरू कर दी। हालांकि बाद में अन्य मजदूरों के पास करीब आठ हजार बदमाशों ने लूट लिए।
दहशत में मजदूर
लूट की वारदात के बाद भट्ठा मजदूर दहशत में है। दिन के समय पुलिस ने पहुंचकर उन्हें बदमाशों को पकड़ने का आश्वासन दिया, लेकिन भट्टा मजदूर भय के साये में हैं। ईंट भट्ठा मालिक नेे भी हौसला देते हुए भविष्य में उन्हें सुरक्षा देने की बात कही। आसपास के भट्ठा मजदूर भी वारदात के बाद अभी तक नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें