फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Education: एमआईएस पोर्टल बंद, नहीं मिल रहे ऑनलाइन एसएलसी, अभिभावक परेशान, करीब एक साल से आ रही परेशानी

Tue, 18 Apr 2023 11:47 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर (हरियाणा)

सार

पिछले करीब एक साल से परेशानी आ रही है। बच्चों का पूरा डाटा अपलोड नहीं हो रहा है। स्कूलों से मैनुअल प्रमाण पत्र दिए जा रहे हैं। पोर्टल चलने पर ऑनलाइन प्रमाण पत्र मिल पाएंगे। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एमआईएस पोर्टल में करीब एक वर्ष से तकनीकी खामी के चलते विद्यार्थियों का रिकार्ड ऑनलाइन नहीं हो पा रहा है। स्कूलों में विद्यार्थियों को ऑनलाइन स्कूल लीविंग सर्टिफिकेट (एसएलसी) नहीं मिल रहे हैं। इस वजह से अभिभावकों के साथ स्कूल संचालक की परेशानी भी बनी हुई है। स्कूलों से मैनुअल प्रमाण पत्र जारी किए जा रहे हैं। पिछले करीब एक माह से तो पार्टल बंद पड़ा है।

विज्ञापन


करीब एक साल से पोर्टल में तकनीकी खामी आई हुई है। इस कारण विद्यार्थियों को पूरा रिकॉर्ड तक ऑनलाइन नहीं हो रहा है। सभी विद्यार्थियों का रिकॉर्ड ऑनलाइन न होने के कारण उनका रिकॉर्ड अभी पोर्टल पर नहीं दर्शाया जा रहा है।

जब तक पोर्टल नहीं चलेगा तब तक न तो पिछले स्कूल से विद्यार्थियों को ऑनलाइन प्रमाण पत्र जारी हो पाएगा और न ही जिस स्कूल में दाखिला लेंगे उन स्कूलों से उनका रिकॉर्ड ऑनलाइन हो पाएगा। इसके चक्कर में कई स्कूल एसएलसी देने में भी आनाकानी कर रहे हैं। कई प्राइवेट स्कूल संचालक पोर्टल न चलने की बात कह कर अभिभावकों के चक्कर लगवा रहे हैं।
विज्ञापन


जिले में करीब 900 सरकारी व प्राइवेट स्कूल हैं। इनमें करीब सवा लाख विद्यार्थी शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। सबसे ज्यादा परेशानी निजी स्कूलों के विद्यार्थियों को आ रही है जबकि कई संकायों के विद्यार्थियों का रिकाॅर्ड या तो दूसरे संकाय में दर्शाया जा रहा है या फिर उनके रिकाॅर्ड में खामी है। अभिभावक बच्चों के एसएलसी लेने के लिए बार-बार स्कूलों के चक्कर लगा रहे हैं। वहीं शिक्षा विभाग के अधिकारियों को भी शिकायत कर रहे हैं।

एक स्कूल संचालक ने बताया कि उनके 12वीं कक्षा के विज्ञान संकाय के विद्यार्थियों को कला संकाय में दर्शाया जा रहा है। विज्ञान संकाय में एक भी विद्यार्थी नहीं दर्शाया जा रहा है। इस प्रकार की अनेक खामी पोर्टल में हैं।

पीछे जब शिक्षकों के तबादले हुए उस दौरान सभी पोर्टल अपडेट किए गए थे। उस समय से तकनीकी खामी चली आ रही है। स्कूल संचालकों को मैनुअल प्रमाण पत्र जारी करने के लिए कहा गया है। पोर्टल चालू होने के बाद ऑनलाइन प्रमाण पत्र जारी हो जाएंगे। - सुभाष भारद्वाज, जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी, झज्जर।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें