फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: फंदे पर लटका मिला व्यक्ति का शव

Tue, 18 Apr 2023 02:26 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
बहादुरगढ़। शहर के छोटूराम नगर में एक युवक का शव फंदे पर लटका हुआ मिला।आत्महत्या की बात सामने आ रही है। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है। मामले में 174 के तहत कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन

मृतक की पहचान करीब 37 वर्षीय जयवीर के रूप में हुई है। वह मूल रूप से भिवानी का रहने वाला था। काफी समय से यहां बहादुरगढ़ में रह रहा था। दिहाड़ी-मजदूरी करता था। रविवार देर रात करीब 11 बजे छोटूराम नगर स्थित कचरे के ढेर के निकट जयवीर को फंदे पर लटका देखा गया। सांसे थमीं हुई थी। सूचना पाकर लाइनपार थाने से पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पहचान हुई तो पुलिस ने परिजनों से संपर्क किया। परिजन भिवानी से यहां पहुंचे। उनके बयान के बाद पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया।बताते हैं कि जयवीर कई साल से अपने परिवार से अलग रह रहा था। गांव में भी नहीं जाता था। मानसिक परेशानी की वजह से ही आत्महत्या की बात कहीं जा रही है। पुलिस को पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है। जांच अधिकारी प्रदीप ने बताया कि रविवार की रात को छोटूराम नगर में एक व्यक्ति का शव फंदे पर लटका मिला था। शव परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें