फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: बूढ़पुर में हवन यज्ञ के साथ मीराबाई और संत वाल्मीकि जयंती मनाई

विज्ञापन
बूढ़पुर में हवन यज्ञ करते भगवान परशुराम शिक्षा समिति के पदाधिकारी। स्रोत : समिति
विज्ञापन
रेवाड़ी। भगवान परशुराम शिक्षा समिति परिसर बूढ़पुर में शरद पूर्णिमा, वाल्मीकि जयंती और मीराबाई की जयंती के अवसर पर हवन यज्ञ का आयोजन किया गया। इस अवसर पर समिति की मासिक बैठक भी संपन्न हुई।
विज्ञापन

कार्यक्रम की अध्यक्षता समिति के प्रधान सत्य प्रकाश गौतम ने की। मुख्य यजमान के रूप में संस्था के महासचिव अजय शर्मा एडवोकेट और श्रीश्याम पदयात्रा के संयोजक सांवल राम यादव मौजूद रहे। हवन यज्ञ आचार्य विशाल शास्त्री द्वारा संपन्न कराया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हवन-यज्ञ से हुई। समिति के सदस्यों, गणमान्य व्यक्तियों और स्थानीय निवासियों ने यज्ञ की अग्नि में आहुतियां डालीं और क्षेत्र की शांति, समृद्धि एवं खुशहाली के लिए प्रार्थना की। अध्यक्ष सत्य प्रकाश गौतम ने कहा कि हवन भारतीय संस्कृति में अत्यंत महत्वपूर्ण है जो वातावरण को शुद्ध करता है और सकारात्मक ऊर्जा का संचार करता है।
विज्ञापन

सचिव अजय शर्मा ने संत वाल्मीकि के कर्म और कर्मफल के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि संत वाल्मीकि ने जातिगत भेदभाव को समाप्त किया और श्रम का महत्व स्थापित किया। उन्होंने कहा कि समिति का उद्देश्य केवल शिक्षा प्रदान करना नहीं बल्कि बच्चों और समाज को भारतीय संस्कृति, धर्म और महान संतों के आदर्शों से जोड़ना भी है।
इस अवसर पर पूर्व कोषाध्यक्ष शिवकुमार हरित, हिमालय परिवार के प्रांत अध्यक्ष लक्ष्मी नारायण शर्मा, उप प्रधान दिलीप कौशिक, कार्यकारिणी सदस्य वासुदेव वशिष्ठ, आजीवन सदस्य पूर्व प्राचार्य राकेश शर्मा, नौबाहर गौतम, रवि भारद्वाज, प्रवीण शर्मा, तेजभान कुकरेजा आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें