ड्रग्स विभाग की टीम भी साथ रही, सीएम फ्लाइंग को मुख्य बाजार में मेडिकल स्टोर पर मिली अनियमितता
संवाद न्यूज एजेंसी
बादली। मैन बाजार स्थित एक मेडिकल स्टोर पर सीएम फ्लाइंग टीम ने छापा मारा। इस दौरान मेडिकल स्टोर पर एक्सपायरी दवाई मिलीं। स्टोर पर सफाई व्यवस्था ठीक नहीं मिली। टीम ने संचालक को नोटिस देकर जवाब मांगा है।
सीएम फ्लाइंग टीम की टीम गुप्त सूचना के आधार पर बुधवार सुबह बादली मैन बाजार स्थित शिव शक्ति मेडिकल स्टोर पहुंची। ड्रग्स कंट्रोल आफिसर डाक्टर मनदीप मान और गुप्तचर विभाग की टीम भी साथ मौजूद रही। टीम द्वारा मेडिकल हाल में रखी दवाओं व रिकार्ड की जांच की गई। सीएम फ्लाइंग टीम द्वारा करीब एक घंटे तक मेडिकल हाल में छानबीन की गई। इस दौरान टीम को दुकान में कोई प्रतिबंधित और नशीली दवाएं बरामद नहीं हुई जबकि सफाई व्यवस्था मेडिकल में नहीं मिली। मेडिकल स्टोर पर रखी दवाईयों में धूल जमी थी। कई एस्पायरी दवाईयां जमीन पर पड़ी मिली जिनका कोई लेखा-जोखा संचालक की ओर से नहीं दिया जा सका। दुकानदार कोई रिकार्ड प्रस्तुत नहीं कर सका। इस अवसर पर डाक्टर प्रतिभा, सब इंस्पेक्टर रामनिवास और सहदेव सहित बलदेव मौजूद है। औषधि नियंत्रण अधिकारी डॉ. मनदीप मान ने बताया कि मेडिकल स्टोर परे जांच अभियान चलाया। शिव शक्ति मेडिकल स्टोर पर दवा एक्सपायर डेट की पाई गई। इसके खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।
फोटो 71: मेडिकल स्टोर पर छापामारी करते सीएम फ्लाइंग और नियंत्रक अधिकारी।