फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: पिता की हत्या के मामले में नाबालिग बेटे गिरफ्तार

Sat, 24 Feb 2024 10:04 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
साल्हावास। क्षेत्र के एक गांव में लगभग डेढ़ साल पहले हुई व्यक्ति की हत्या के मामले में पुलिस ने हत्या की गुत्थी को सुलझा लिया है। इस मामले में पुलिस ने मृतक के दोनों नाबालिग बेटों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

डेढ़ साल पहले अपने शराबी पति से परेशान रहने वाली महिला ने रोज-रोज की लड़ाई झगड़े से छुटकारा पाने के लिए शराब पीए पति को पीटा था। इसी दौरान उसके दोनों नाबालिग बेटों ने भी पिता को मारना शुरू कर दिया। गंभीर चोटें लगने के कारण व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना को मृतक की पत्नी व दो नाबालिग पुत्रों ने मिलकर अंजाम दिया था। पुलिस ने इस मामले में 30 दिसंबर 2023 को मृतक की पत्नी को दिल्ली से पहले ही गिरफ्तार कर लिया था, लेकिन उसके दोनों पुत्र फरार चल रहे थे। इसके लिए पुलिस लगातार दबिश दे रही थी और अब पुलिस ने इस मामले में सफलता हासिल की है। पुलिस ने मृतक के दोनों नाबालिग बेटों को गिरफ्तार कर अदालत में पेश कर बाल सुधार गृह फरीदाबाद भेज दिया है।


पड़ोसी ने घटना के दौरान बनाई थी वीडियो, मामले का हुआ पर्दाफाश
मृतक की मौत का पर्दाफाश पड़ोसी द्वारा घटना के दौरान बनाई गई वीडियो से हुआ है। पड़ोसी ने घटना की अपने फोन में वीडियो बना ली और लिखित में दरखास्त पुलिस को दी। शिकायत पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए इस गुत्थी को सुलझा लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें