बहादुरगढ़। शहर की एक कॉलोनी में घर में घुसकर एक नाबालिग लड़की के साथ रेप किया गया है। बहला-फुसलाकर बहादुरगढ़ के ही एक युवक ने यौन शोषण किया और फिर किसी को इस बारे में बताने पर जान से मारने की धमकी देकर भाग गया। घटना 30 सितंबर की है। लोक लाज के डर से अब तक शिकायत नहीं दी गई।
पीड़िता सोनीपत जिले के एक गांव की रहने वाली है। वह अपनी बड़ी बहन के घर बहादुरगढ़ आई थी। लाइनपार थाना पुलिस ने शिकायत पर कार्रवाई करते हुए मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
बहादुरगढ़ निवासी एक महिला ने बताया कि वह सोनीपत के एक गांव की रहने वाली हैं। वह दो बहन और दो भाई हैं। उनकी 16 वर्षीय छोटी बहन मेरे पास रहती है। 30 सितंबर को सेक्टर-9 निवासी एक युवक उनके घर में घुस गया। उनकी बहन को बहला-फुसलाकर जबरदस्ती गलत काम किया।
इसकी जानकारी पीड़िता ने उन्हें 10 अक्तूबर को दी। इस पर लाइनपार थाना पुलिस को शिकायत दी गई है। लाइनपार थाना प्रभारी परमजीत ने बताया कि शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। आरोपी केमिस्ट शाॅप चलाता है।