बहादुरगढ़। शहर के छोटूराम नगर में संदिग्ध परिस्थितियों में एक नाबालिग की मौत हो गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल के शव गृह में रखवाया गया है।
शनिवार की शाम अचानक एक नाबालिग की तबीयत बिगड़ गई। उसकी तबीयत को बिगड़ता देख परिजनों ने उसे संभाला और उपचार के लिए नागरिक अस्पताल में लेकर गए। वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उसकी मौत किसी बीमारी के चलते हुई या फिर अन्य कारणों के चलते यह अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। चिकित्सकों ने इसकी सूचना लाइनपार थाना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस अस्पताल में पहुंची और कार्रवाई शुरू की। नाबालिग आठवीं कक्षा में पढ़ती थी और दो भाईयों में इकलौती बहन थी। पुलिस के अनुसार नाबालिग की मौत किन कारणों के चलते हुई, इसका सही पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल पाएगा। उसी के बाद आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।