फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घोटालों की शिकायत पर अगले माह झज्जर आएंगे मंत्री विज

विज्ञापन
अनिल विज को शिकायत सौंपते वाइस चेयरमैन प्रवीन गर्ग व अन्य। - फोटो : Jhjhar
विज्ञापन
दमकल भवन में घटिया सामग्री लगाकर निर्माण करवाने का मामला सुर्खियों में रहा था। जो कि बाद में बिना किसी जांच के पूरा करवा दिया गया। ऐसे में अब वाइस चेयरमैन प्रवीन गर्ग के नेतृत्व में पार्षद सरजीत गुर्जर व पार्षद प्रतिनिधि कमल सैनी ने मामला मंत्री अनिल विज के दरबार में पहुंचा दिया है। गृहमंत्री अनिल विज वीरवार को रोहतक में कष्ट निवारण समिति की बैठक लेने के लिए पहुंचे थे, जहां पर इन पार्षदों ने उन्हें घोटालों का कच्चा चिट्ठा उन्हें सौंप दिया। मंत्री अनिल विज ने आश्वासन दिया है कि मार्च माह में वे खुद नगरपालिका झज्जर का दौरा करेंगे व विकास कार्यों का जायजा लेकर जांच में दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करेंगे।
विज्ञापन

दमकल भवन की दिखाई वीडियो
पार्षद सरजीत गुर्जर ने निर्माणाधीन दमकल भवन की बिल्डिंग का वीडियो मंत्री अनिल विज को दिखाया। वहीं उन्होंने छत के निर्माण में इस्तेमाल हुई सामग्री के फोटो व वीडियो भी दिखाए। भवन की छत भी वर्तमान में खराब होने लगी है, जिसके हालात मंत्री अनिल विज को समझाए गए।
नप सकते हैं तत्कालीन अधिकारी
नपा में घोटालों की शिकायत में यूनिपोल टेंडर में हुई अनियमितता, मोबाइल टॉयलेट टेंडर की गड़बड़ी, डोर टू डोर कूड़ा उठान व दमकल भवन को मुख्य मुद्दा बनाया गया है। इन मामलों में शिकायत की अनदेखी करने वाले तत्कालीन नपा अधिकारियों पर गाज गिर सकती है। शिकायत के बावजूद अधिकारियों ने आंखें बंद रखकर घोटालों का दबाए रखने के मामले कार्रवाई होनी लाजिमी है।
विज्ञापन

झज्जर जिले में प्रशासनिक अधिकारी किस प्रकार से सरकारी पैसे के दुरुपयोग का आंखें बंद कर तमाशा देखते रहे, इसका ब्योरा मंत्री अनिल विज को सौंपा जाएगा। सभी पत्र संभाल कर रखे हुए हैं, जो कि जिला प्रशासन को दिए थे लेकिन प्रशासन ने जांच करवाना भी मुनासिब नहीं समझा।
सरजीत गुर्जर, पार्षद वार्ड 13
पार्षदों के साथ मिलकर घोटालों की जांच के लिए शहरी स्थानीय निकाय मंत्री अनिल विज को शिकायत सौंपी है। उन्होंने अगले माह झज्जर नगरपालिका में आकर खुद जांच करने का आश्वासन दिया है। तब तक हर घपले के दस्तावेज तैयार कर रहे हैं।
विज्ञापन

प्रवीन गर्ग, वाइस चेयरमैन, झज्जर नपा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें