फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana: मंत्री आरती राव बोलीं- कोरोना को लेकर सरकार और विभाग सतर्क, आमजन से की सावधानियां बरतने की अपील

Sat, 24 May 2025 02:45 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर (हरियाणा)

सार

हरियाणा सरकार में स्वास्थ्य मंत्री आरती राव ने आमजन से भी अपील है कि सतर्क रहें और सावधानी बरतें बाहर जाए तो हाथ साफ रखें और हो सके तो माक्स पहने।
विज्ञापन
स्वास्थ्य मंत्री आरती राव - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा सरकार में स्वास्थ्य मंत्री आरती राव ने हरियाणा में एक बार फिर कोरोना की दस्तक को लेकर पूछे गए सवाल पर कहा कि सरकार द्वारा सभी व्यवस्थाएं की गई हैं। किसी प्रकार की कोई दिक्कत नहीं आने दी जाएगी और कम केस आए हैं। कोई डरने की बात नहीं है। दिल्ली में ज्यादा केस आए हैं। हरियाणा बिल्कुल दिल्ली से सटा हुआ है इसलिए हरियाणा में फैल सकता है। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग और सरकार बिल्कुल सतर्क है और जिला स्तर पर भी स्वास्थ्य विभाग को सतर्क कर दिया गया है।

विज्ञापन




हर साल ऐसा होता है और इस साल भी हुआ है। स्वास्थ्य विभाग पूरी कोशिश करेगा कि इन केसों को कितने तक ही सीमित रखें। आमजन से भी अपील है कि सतर्क रहें और सावधानी बरतें बाहर जाए तो हाथ साफ रखें और हो सके तो माक्स पहने। हरियाणा पंजाब पानी विवाद को लेकर इनेलो नेता अभय सिंह चौटाला द्वारा हरियाणा और पंजाब के मुख्यमंत्री को डमी बताए जाने को लेकर पूछे गए सवाल पर मंत्री बचती नजर आई।
विज्ञापन
विज्ञापन




मंत्री आरती रावने कहा कि ये मुद्दा 30 से 40 साल पुराना है और वही कहानी है। जब एक राज्य के पास पूरा पानी और एक पूरा सुखा हो तो क्या वह अपने सुख राज्य भाई को थोड़ा सा पानी दे दे। अगर सोचा जाए तो हम सब भाई-भाई हैं और एक देश के रहने वाले हैं तो हमें बाटा क्यों जा रहा है। पंजाब क्यों समझता है कि वो हमसे ऊंचा है या बड़ा है। कल तक पंजाब के मुख्यमंत्री हरियाणा के मुख्यमंत्री को अपना भाई बोलते थे फिर आज क्या हुआ l

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें