फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: ट्रैक्टर, हाइवा व बिजली के पोल से टकराया दूध का टैंकर

Thu, 11 Apr 2024 12:06 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
बहादुरगढ़। उपमंडल के गांव आसंडा के निकट एक बेकाबू दूध का टैंकर पहले ट्रैक्टर से टकराया इसके बाद में हाईवा और बिजली के खंभे में उसकी टक्कर हुई। संयोग रहा कि कोई घायल नहीं हुआ लेकिन वाहनों को काफी नुकसान पहुंचा। गांव खरहर निवासी एक व्यक्ति ने इस संबंध में आसौदा थाना पुलिस में शिकायत देकर आरोपी चालक के खिलाफ कार्रवाई की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता गांव खरहर निवासी मनोज ने बताया कि मंगलवार को वह अपने ट्रैक्टर को लेकर खेतों की तरफ गया था। वह खरहर से सोनीपत रोड पर नजदीक राठी सर्विस स्टेशन के सामने सड़क की साइड में ट्रैक्टर खड़ा करके खेत देखने के लिए गया हुआ था। सड़क पर साइड में पहले से ही एक डंपर हाइवा ट्रेला भी खडा था। अचानक एक दूध का टैंकर पीछे से आया और सीधी टक्कर उसके ट्रैक्टर में मारकर दो टुकड़े कर दिए। इसके बाद वहा खड़े डंपर हाईवा ट्रेला में टक्कर मारकर तेल का टैंक, यूरिया टैंक व टायरों में टक्कर मारी। इसके बाद वह बिजली के खंभे से जा टकराया। इससे न केवल वाहनों को बल्कि बिजली निगम को भी नुकसान हुआ है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी चालक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें