बहादुरगढ़। छिंदवाड़ा-फिरोजपुर एक्सप्रेस ट्रेन को 30 सितंबर तक रद्द करने से यात्रियों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। बहादुरगढ़ से काफी यात्री इस ट्रेन से अपना सफर तय करते हैं। रे
लवे की ओर से ट्रेन नंबर 14623-14624 छिंदवाड़ा-फिरोजपुर कैंट 30 सितंबर तक रद्द की गई है। अप व डाउन लाइन पर इस एक्सप्रेस ट्रेन के रद्द रहने से कई सूबों में जाने वाले यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा। बहादुरगढ़ रेलवे स्टेशन से मिली जानकारी के अनुसार अप लाइन यानी फिरोजपुर की तरफ जाने के लिए यह छिंदवाड़ा-फिरोजपुर एक्सप्रेस ट्रेन सुबह 4 बजकर 40 मिनट पर बहादुरगढ़ स्टेशन पर पहुंचती है। वहीं डाउन लाइन पर छिंदवाड़ा एक्सप्रेस 10 बजकर 10 मिनट पर आती है। बहादुरगढ़ से इस ट्रेन में काफी यात्री सफर करते हैं। ट्रेन संख्या 14624 फिरोजपुर कैंट से 4 बजकर 10 मिनट पर रवाना होती है जो फरीदकोट, कोटकपुरा, बटिंडा, मानसा, जाखल, टोहाना, नरवाना, उचाना, जींद, रोहतक, बहादुरगढ़, नांगलोई, शकुरबस्ती, मथुरा, आगरा कैंट, ग्वालियर, ललितपुर, भोपाल होते हुए सिवनी पहुंचती है। इसी तरह से ट्रेन नम्बर 14623 छिंदवाड़ा-फिरोजपुर कैंट सुबह 7 बजकर 45 मिनट पर सिवनी से चलती है जो छिंदवाड़ा, भोपाल, ललितपुर, ग्वालियर, आगरा कैंट, मथुरा, दिल्ली, शकुरबस्ती, नांगलोई, बहादुरगढ़, रोहतक, जींद, उचाना, नरवाना, टोहाना, जाखल, मानसा, बठिंडा, फरीदकोट होते हुए 11 बजकर 25 मिनट पर फिरोजपुर कैंट पहुंचती है। झांसी में वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी स्टेशन पर वाशेबल एप्रेन कार्य के लिए छिंदवाड़ा-फिरोजपुर एक्सप्रेस ट्रेन 30 सितम्बर तक रद्द रहेगी।
वर्जन...
ट्रेन रद्द रहने की वजह तो उन्हें स्पष्ट नहीं है लेकिन अप व डाउन लाइन पर छिंदवाड़ा एक्सप्रेस 30 सितम्बर तक रद्द रहेगी। इस बारे में यात्रियों को भी अवगत कराया जा रहा है।
-यशपाल मीणा, स्टेशन अधीक्षक, बहादुरगढ़।