झज्जर। जहांगीरपुर गांव में धान की झराई करते समय प्रवासी मजदूर जमीन पर गिर गया। उसे तुरंत सरकारी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसकी सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया।
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिला के जमौर निवासी संजय कुछ दिन पहले ही जहांगीरपुर में मजदूरी के लिए आया था। शनिवार की शाम को यह घटना हो गई। मृतक के साथी महेंद्र ने बताया कि संजय गत 9 नवंबर को ही जहांगीरपुर में आया था। वह शादीशुदा था। वह अपने पीछे पत्नी और पांच बेटियां छोड़ गया है।