फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहर में डूबे प्रवासी मजदूर का दो दिन बाद नही लगा सुराग

Thu, 13 Apr 2017 12:41 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला झज्जर
विज्ञापन
विज्ञापन
बेरी।
विज्ञापन

थाना बेरी के अंतर्गत आने वाले गांव अच्छेज से गुजर रही जेएलएन नहर में नहाने के लिए उतरा प्रवासी मजदूर तेज बहाव के चलते बह गया। जिसका दो दिन बाद भी कोई सुराग नहीं लग पाया है। बुधवार को पुलिस ने गोताखोर की मदद से काफी देर तक तलाश की लेकिन मजदूर का कोई सुराग नहीं लगा।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार जेएलएन नहर के पास पीओपी फैक्ट्री है और उसी फैक्ट्री में पिछले कई माह से यूपी निवासी मोनू पुत्र फूलचंद अपने तीन अन्य दोस्तों के साथ नहर में नहाने गया हुआ था और मोनू को तैरना भी नही आता था। मोनू ने नहर मे छलांग लगा दी। लेकिन मोनू तेज बहाव मे बह गया। उसके साथियों ने मोनू के बह जाने की सुचना छुछकवास पुलिस को दी। लेकिन मोनू का बुधवार शाम तक पता नहीं लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
गांव अच्छेज के पास से गुजर रही जेएलएन नहर में एक प्रवासी मजदूर के बह जाने की सूचना मिली थी और बुधवार को गोताखोर की मदद ली गई। लेकिन मजदूर का कोई सुराग नहीं लगा है।
प्रदीप, जांच अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें