मृतक गजे सिंह राणा निवासी सुंदरहेटी खेतीबाड़ी का काम करता था। वीरवार रात को वह पशुओं के पास प्लाट में सो रहा था। रात करीब 10 बजे तक वह सही सलामत था। उसके बाद गजे सिंह पर किसी ने तेजधार हथियार से हमला कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई।
झज्जर के गांव सुंदरहेटी में वीरवार रात लगभग दस बजे पशुओं के पास सो रहे एक अधेड़ व्यक्ति की तेजधार हथियार से वार कर की हत्या कर दी। मृतक गजे सिंह गांव सुंदरहेटी का रहने वाला था। शुक्रवार सुबह सूचना मिलने पर थाना साल्हावास पुलिस टीम मौके पर पहुंची। मौके पर एफएसएल टीम को भी बुलाया गया। एफएसएल टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य एकत्रित किए। पुलिस ने मृतक का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल झज्जर में भिजवा दिया है। पुलिस ने परिजनों की शिकायत मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। मृतक अपने पीछे पत्नी, तीन बेटियों व दो बेटों को छोड़कर गया है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार गजे सिंह राणा निवासी सुंदरहेटी खेतीबाड़ी का काम करता था। वीरवार रात को वह पशुओं के पास प्लाट में सो रहा था। रात करीब 10 बजे तक वह सही सलामत था। उसके बाद गजे सिंह पर किसी ने तेजधार हथियार से हमला कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। मुंह पर तेजधार हथियार के निशान मिले हैं।
शुक्रवार सुबह जब झाड़ू निकाल रही बेटी ने चारपाई के पास बड़े खून के छिंटे देखें तो सन रह गई। उसने परिजनों को सूचना दी। परिजनों ने आकर देखा तो घर में कोहराम मच गया था, क्योंकि किसी ने देर रात गजे सिंह की हत्या तेजधार हथियार से काटकर कर दी थी। सूचना मिलने पर साल्हावास थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
जिस प्लाट में सो रहा था उसकी चारदीवारी को भी लेकर चल रहा विवाद
मृतक गजे सिंह जिस प्लांट में सोया हुआ था, उस प्लाट की तीन तरफ कोई दीवार नहीं है। प्लाट की चारदीवारी को लेकर भी गजे सिंह का अपने ही परिजनों के साथ मनमुटाव चल रहा था इसके अलावा खेत का जमीनी विवाद भी परिजनों के साथ चला हुआ है।
2015 में भी हुआ था हमला
2015 में भी गजे सिंह के ऊपर कातिलाना हमला हो चुका है, जिसमें उन्हें के परिवार के लोगों पर धारा 307 के तहत मामला दर्ज किया हुआ है। उस मामले में भी गजे सिंह को गंभीर चोटें लगी थी और बड़ी मुश्किल से बच पाया था।