फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: बहादुरगढ़ से आसौदा तक दौड़ेगी मेट्रो, सर्वे तेज

Fri, 17 Oct 2025 02:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
-फोटो 52 : बहादुरगढ़ में सांखोल गांव तक बनी मेट्रो, इससे आगे होगा निर्माण। संवाद - फोटो : samvad
विज्ञापन
बहादुरगढ़। बहादुरगढ़ से आसौदा तक मेट्रो विस्तार परियोजना को लेकर फिर से कवायद तेज हो गई है। यह लाइन हरियाणा ऑर्बिटल रेल कॉरिडोर (एचओआरसी) और कुंडली-मानेसर-पलवल (केएमपी) एक्सप्रेस-वे से भी जुड़ जाएगी। इससे दिल्ली व एनसीआर से कनेक्टिविटी और भी आसान होगी।
विज्ञापन

हरियाणा मास रैपिड ट्रांसपोर्ट कॉरपोरेशन (एचएमआरटीसी) ने प्रोजेक्ट के फिजिकल सर्वे का कार्य शुरू कर दिया है। इसके लिए 3 सर्वे टीमें ब्रिगेडियर होशियार सिंह मेट्रो स्टेशन से लेकर आसौदा केएमपी जंक्शन तक साइट पर कार्य में लगी हैं। सर्वे टीम की मानें तो जल्द इसकी रिपोर्ट पूरी होगी।

एचएमआरटीसी ने सर्वे एमके इंजीनियर्स कंपनी को सौंपा है। कंपनी फिजिकल सर्वे के साथ-साथ परियोजना की डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट (डीपीआर) भी तैयार करेगी। अधिकारियों के अनुसार फिजिकल सर्वे अगले 20 दिनों में पूरा हो जाएगा। वहीं पूरी डीपीआर रिपोर्ट 5 से 6 महीनों में तैयार कर ली जाएगी।
विज्ञापन

रिपोर्ट तैयार होते ही सरकार की ओर से इस प्रोजेक्ट को मंजूरी देकर बजट जारी करने और टेंडर प्रक्रिया शुरू करने की तैयारी है। इसके बाद मेट्रो विस्तार कार्य को मैदान स्तर पर शुरू किया जाएगा। प्रदेश सरकार ने इसके लिए फरवरी 2023 में पेश किए गए बजट में घोषणा की थी। इसी कड़ी में एचएमआरटीसी की ओर से राइडरशिप सर्वे किया जा चुका है।
रिपोर्ट में बहादुरगढ़ से आसौदा तक यात्रियों की संख्या मेट्रो लाइन के विस्तार करने के अनुरूप पाने पर सरकार ने इसका अंतिम सर्वे कराने का निर्णय लिया था। बहादुरगढ़ 2041 मास्टर प्लान में यह मेट्रो लाइन पहले से प्रस्तावित है। सांखोल से लेकर जाखौदा तक यह लाइन पुराने दिल्ली-रोहतक रोड के डिवाइडर पर बनेगी।
उसके बाद केएमपी तक एनएच-9 की ग्रीन बेल्ट में इसका विस्तार किया जाएगा। परियोजना पूरी होने के बाद बहादुरगढ़ में औद्योगिक विकास को नई दिशा मिलेगी और स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे।



यहां बनेंगे 6 स्टेशन

बहादुरगढ़ के बाद सांखोल, नजदीक बराही मोड़ रोड जंक्शन, उद्योग विहार सेक्टर-16, नजदीक पारले कंपनी, एचएसआईआईडीसी सेक्टर-17, जाखौदा नजदीक बहादुरगढ़ बाईपास, एचपीसीएल प्लांट के पास, आसौदा नजदीक केएमपी जंक्शन।
एचएमआरटीसी ने डीएमआरसी से इस प्रोजेक्ट तकनीकी अध्ययन में सांपला तक मेट्रो प्रोजेक्ट को व्यवहारिक नहीं बताया था। ऐसे में सांपला तक मेट्रो विस्तार से प्रदेश सरकार ने हाथ खींच लिए थे। अब दोबारा से आसौदा तक मेट्रो लाइन विस्तार का निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें