बहादुरगढ़। दिल्ली मेट्रो रेल काॅर्पोरेशन (डीएमआरसी) ने यात्रियों को मेट्रो में यात्रा के दौरान रील नहीं बनाने को कहा है। डीएमआरसी ने ट्वीट कर कहा है, मेट्रो यात्रा के लिए है ट्रेंड के लिए नहीं। इसलिए अगली बार हम रील न बनाएं और न ही उन्हें प्रोत्साहित करें क्योंकि एक सहज और सुरक्षित यात्रा कुछ सेकंड की प्रसिद्धि से ज्यादा मायने रखती है।
डीएमआरसी ने एक पोस्टर भी सांझा किया जिस पर लिखा ''''नो रील्स ऑन द व्हील्स''''। एक पोस्टर में मेट्रो स्टेशन पर गिटार बजाते हुए एक व्यक्ति का चित्र है जिसके साथ लिखा है, आपका प्रदर्शन मेट्रो से भी बड़े मंच का हकदार है। एक अन्य पोस्टर में एक लड़की नृत्य करते दिखाई दे रही है, जिसके साथ संदेश लिखा है, ऐसे नाचों जैसे कोई देख नहीं रहा, लेकिन बस मेट्रो में नहीं।
अधिकारियों का कहना है कि दिल्ली मेट्रो जिसमें यात्रियों को रील बनाने और दूसरों को असुविधा पहुंचाने से मना किया गया है। दिल्ली मेट्रो ने यात्रियों को ट्रेन में यात्रा करते समय रील बनाने के खिलाफ कई बार चेतावनी दी है। कई बार रील बनाने वालों से विवाद हुए हैं और यात्रियों को भी असुविधा हुई है। ऐसे में मेट्रो ट्रेन में रील बनाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।