फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज से साढ़े तीन महीने के लिए मेट्रो सेवा का समय घटा

विज्ञापन
विज्ञापन
बहादुरगढ़। दिल्ली से बहादुरगढ़ तक मेट्रो रेल की सेवा देने वाली ग्रीन लाइन पर मेट्रो सेवा आज से 30 सितंबर के लिए घट जाएगी। सामान्य दिनों में इस लाइन पर कीर्तिनगर इंद्रलोक से बहादुरगढ़ के लिए आखिरी गाड़ी रात साढ़े ग्यारह बजे चलती थी, लेकिन नया टाइम टेबल लागू होने के बाद दोनों स्टेशनों से सप्ताह के छहों कार्य दिवसों में आखिरी गाड़ी साढ़े नौ बजे चलेगी।
विज्ञापन

दरअसल, ग्रीन लाइन पर मेट्रो सेवा पंजाबी बाग वेस्ट स्टेशन के साथ नए निर्माण कार्य की वजह से कम की गई है। यहां ग्रीन लाइन और पिंक लाइन के दोनों निकटतम स्टेशनों के बीच इंटरचेंज जुड़ाव बनाने के लिए लोहे के प्लेटफार्म बन रहे हैं। यह एक नया हाल्ट स्टेशन बन जाएगा। इससे दोनों लाइनों में लिंक हो जाएगा। ग्रीन लाइन के यात्रियों को पिंक लाइन पर जाना और पिंक लाइन वालों को ग्रीन लाइन पर आना आसान हो जाएगा। यात्री मेट्रो स्टेशन से नीचे उतरे बिना ही स्टेशन बदल सकेंगे। फिलहाल ग्रीन वालों को पिंक लाइन पर जाने के लिए पहले कीर्तिनगर और फिर राजौरी गार्डन जाना पड़ता है। वहां से पिंक लाइन की गाड़ी पकड़ी जा सकती है। अन्यथा शिवाजी पार्क या पंजाबी बाग उतर कर करीब एक किलोमीटर पैदल चल पिंक लाइन स्थित पंजाबी बाग ईस्ट स्टेशन पहुंचा जा सकता है। फिलहाल यहां से नया टोकन लेकर ही यात्री पिंक लाइन पर मेट्रो सुविधा का उपयोग कर सकता है। निर्माणाधीन नए प्लेटफार्म बनने के बाद यात्री तीन मिनट पैदल चलकर ही स्टेशन बदल सकेंगे।
फिलहाल दक्षिण दिल्ली, नेहरू प्लेस और गुरुग्राम जाने के लिए पहले कीर्तिनगर जाना पड़ता है। वहां से गाड़ी बदलनी पड़ती है। नई व्यवस्था के बाद उक्त क्षेत्रों के लिए पंजाबी बाग वेस्ट स्टेशन से आसानी से जाया सकेगा। पिंक लाइन मजलिस पार्क से आकर शिव विहार जाती है। नए स्टेशन से यात्रियों को केवल लाइन बदलने की सुविधा मिलेगी। यहां केवल प्लेटफार्म बनेंगे। यहां से न मेट्रो परिसर से बाहर आने के लिए नीचे आ सकते और न ही यहां टोकन और गेट की व्यवस्था होगी।
विज्ञापन

डीएमआरसी के कार्यकारी निदेशक अनुज दयाल ने बताया है कि रात को साढ़े नौ बजे बाद प्लेटफार्मों का निर्माण कार्य चलेगा और सुबह करीब सात बजे से कुछ पहले तक चलेगा। निर्माण कार्य करने के लिए ओएचई लाइन को डेट किया जाएगा। इसलिए इस बीच मेट्रो सेवा बंद रहेगी। कीर्तिनगर से अशोक पार्क मेन होकर इंद्र लोक के बीच सेवा पर कोई असर नहीं पड़ेगा।
ग्रीन लाइन पर करीब साढ़े तीन महीने तक मेट्रो सेवा घटने से उन यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ेगा जो बहादुरगढ़ से दिल्ली जाते-आते हैं। इस रूट पर आधी से अधिक बस सेवा पहले से ही बंद है। पैसेंजर ट्रेन भी नहीं चल रही। जिससे बहादुरगढ़, रोहतक, हिसार, फतेहाबाद, सिरसा, भिवानी, जींद और पंजाब व राजस्थान के कई जिलों के अधिकतर यात्री बहादुरगढ़ से दिल्ली जाने आने के लिए मेट्रो पर निर्भर हैं।
विज्ञापन

ग्रीन लाइन पर आज से 30 सितंबर तक इस तरह रहेगी पहली और आखिरी मेट्रो सेवा
सेक्शन सोमवार से शनिवार रविवार
---------- पहली मेट्रो आखिरी ट्रेन पहली ट्रेन आखिरी ट्रेन
ब्रिगेडियर हो. सिं.-इंद्रलोक 7.00 एएम 9.00 पीएम 8.00 एएम 9.00 पीएम
ब्रिगेडियर हो. सि.-कीर्तिनगर 7.18 एएम 9.10 पीएम 8.18 एएम 9.10 पीएम
इंद्रलोक-ब्रिगेडियर हो. सिं. 7.25 एएम 9.30 पीएम 8.25 एएम 9.30 पीएम
कीर्तिनगर-ब्रिगेडियर हो. सिं. 7.25 एएम 9.30 पीएम 8.25 एएम 9.30 पीएम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें