फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनलॉक-4: ग्रीन लाइन पर सेवा शुरू करने को तैयार है मेट्रो, 19 या 12 गाड़ियां दौड़ सकती हैं

Fri, 28 Aug 2020 01:20 PM IST
रोहतक ब्यूरो शील भारद्वाज, बहादुरगढ़
विज्ञापन
बहादुरगढ़ सिटी मेट्रो स्टेशन
विज्ञापन
दिल्ली मेट्रो रेल कार्पोरेशन की तैयारियों को देखें तो सितंबर के पहले सप्ताह में मेट्रो चलने की संभावना है। ग्रीन लाइन पर गाड़ियां चलाने के लिए स्टाफ तैयार है। बस हुकम मिला तो अनलॉक-4 में बहादुरगढ़ के लोगों को मेट्रो की सुविधा मिल सकती है। ये बात अलग है कि आज के हालात में यात्रियों के लिए कई तरह की सीमाएं रहेंगी। ग्रीन लाइन पर 19 या 12 गाड़ियां चल सकती हैं।
विज्ञापन


हालांकि यह अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है कि ग्रीन लाइन पर मेट्रो की सेवाएं किस-किस के लिए रहेंगी। ग्रीन लाइन पर सामान्य हालात में 20 गाड़ियां चलती थीं। सूत्रों के अनुसार फिलहाल डीएसआरसी ने दो योजनाएं बनाई हैं। पहली योजना के अनुसार अब अगर आम जनता के लिए सेवाएं खोली गईं तो 19 गाड़ियां चलाई जाएंगी।

केवल चिकित्सा कर्मियों, पुलिसकर्मियों व अन्य अत्यावश्यक सेवा कर्मियों के लिए मेट्रो सेवा खोली गई तो इस लाइन पर 12 गाड़ियां चलाई जाएंगी। सभी गाड़ियां पहले की तरह रात 11 बजे तक ही चलेंगी। समस्त स्टाफ को पूरी क्षमता के साथ तैयार रहने के लिए कहा गया है। कोरोना के दौर में व्यवस्था सही बनाए रखने के लिए डीएमआरसी ने नियमावली भी तैयार की है। सेवा संचालन इसी नियमावली के अनुसार होगा।
विज्ञापन


कीर्ति नगर से बहादुरगढ़ के ब्रिगेडियर होशियार सिंह मेट्रो स्टेशन तक ग्रीन लाइन पर कुल 21 स्टेशन हैं। सोशल डिस्टेंस व सैनिटाइजेशन आदि की समुचित व्यवस्था के बनाए रखने के लिए डीएमआरसी ने अपने-एक अधिकारी को दो-दो स्टेशनों की जिम्मेदारी सौंपी है। हरेक स्टेशन पर एक-एक वरिष्ठ कर्मचारी के अलावा और भी कर्मचारी रहेंगे।
विज्ञापन

कीर्ति नगर लाइन के दो स्टेशन मिलाकर ग्रीन लाइन के कुल 21 स्टेशनों पर अंदर आने और बाहर जाने के लिए कुल 42 गेट हैं। अनलाक-4 में सेवा आरंभ होती है तो इनमें से 21 गेट ही खुलेंगे। लिफ्ट में एक बार में केवल तीन यात्री ही रह सकेंगे।

सभी मेट्रो कर्मचारियों और यात्रियों को फेस मास्क लगाना अनिवार्य रहेगा। कोरोना वायरस फैसले की आशंका के चलते किसी भी यात्री को टोकन नहीं मिलेगा। सभी को स्मार्ट का प्रयोग करना होगा और स्मार्ट कार्ड भी आनलाइन ही रिचार्ज किया जा सकेगा।

फिलहाल डीएमआरसी ने दो सप्ताह के लिए नियमावली तैयार की है। इस अवधि में हालात की समीक्षा करके नियमावली में बदलाव भी किया जा सकता है। सामान्य दिनों में गाड़ियां स्टेशनों पर 10 से 20 सेकंड तक ठहरती थी।

लेकिन नई तैयार व्यवस्था के तहत हरेक गाड़ी हरेक स्टेशन पर 30 सेकंड तक ठहरेगी। ताकि यात्री आराम से सवार हो सकें। हालांकि ठहराव की समयावधि बढ़ने से दिनभर में गाड़ियों के फेरे घट जाएंगे। लंबे रूट के यात्रियों को गंतव्य तक पहुंचने में वक्त भी ज्यादा लेगा।

स्टेशन पर कहीं भीड़ एकत्रित न हो इसके लिए तकनीक के साथ डीएमआरसी अधिक कर्मचारियों को भी लगाएगा जाएगा। वालंटियर भी सक्रिय रहेंगे। स्टेशन के अंदर लगे सीसीटीवी कैमरों से स्टेशन कंट्रोलर इसकी निगरानी करेंगे। बड़ी-बड़ी एलईडी स्क्रीन, साउंड सिस्टम और सूचना पट्ट के जरिए भी लोगों को जागरूक किया जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें