फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहादुरगढ़ से 31 मार्च तक बंद रहेगी मेट्रो सेवा

विज्ञापन
बहादुरगढ़ मेट्रो स्टेशन के गेट पर किया गया शटर डाउन। - फोटो : Bahadurgarh
विज्ञापन
देश भर में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए अब हर जगह भीड़ को कम करने और लोगों को अपने घरों से बाहर निकलने से रोकने के लिए रविवार को जनता कर्फ्यू के बीच मेट्रो स्टेशन, बस स्टेंड व रेलवे स्टेशन पूरी तरह सुनसान रहे। दिल्ली मेट्रो सेवा 31 मार्च तक बंद कर दी गई है, ताकि मेट्रो कोरोना वायरस फैलने की वजह न बने। चूंकि सोमवार को दिल्ली के कई प्रमुख बाजार भी बंद रहने वाले हैं। स्कूल-कॉलेजों के अलावा कई सरकारी दफ्तरों में भी अब ज्यादातर स्टाफ घर से काम कर रहा है। उसी को देखते हुए पहले तो डीएमआरसी ने केवल सोमवार को ही मेट्रो सेवा कुछ घंटे बंद करने का निर्णय लिया था, लेकिन रविवार दोपहर बाद डीएमआरसी ने मेट्रो रेल सेवा 31 मार्च तक बंद करने की घोषणा कर दी। डीएमआरसी के एग्जिक्यूटिव डायरेक्टर अनुज दयाल के मुताबिक, केंद्र सरकार से समीक्षा के बाद मेट्रो सेवा 31 मार्च तक पूरी तरह बंद रखने का निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन

सभी यात्री ट्रेनें रद्द
जनता कर्फ्यू की वजह से कई ट्रेन रद्द की गई। इनमें पैसेंजर व एक्सप्रेस दोनों ही शामिल हैं। दोपहर बाद भारतीय रेलवे ने सभी यात्री गाड़ियां भी 31 मार्च तक बंद करने की सूचना जारी कर दी। केवल मालगाड़ियां चलेंगी। बहादुरगढ़ स्टेशन से प्रतिदिन रोहतक व दिल्ली की तरफ 40 से अधिक ट्रेनें आती-जाती है। इनमें प्रतिदिन लाखों की संख्या में यात्री सफर करते हैं। कोरोना वायरस के लगातार बढ़ने की आशंका से अब सभी ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें