फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: मुकुंदपुर में 560 मीटर सड़क का होगा 33.87 लाख से निर्माण

विज्ञापन
-फोटो 55 : मुकुंदपुर गांव में सड़क निर्माण कार्य का शुभारंभ करते हुए विधायक राजेश जून। विज्ञप्ति
विज्ञापन
बहादुरगढ़। गांव मुकुंदपुर में 560 मीटर सड़क का 33.87 लाख की लागत से निर्माण किया जाएगा। नव वर्ष पर विधायक राजेश जून ने निर्माण कार्य का नारियल फोड़कर शुभारंभ किया। यहां पर इंटरलॉकिंग टाइल भी लगाई जाएंगी जिससे ग्रामीणों को आवागमन में बड़ी सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन

विधायक का यहां पहुंचने पर फूल-मालाओं से जोरदार स्वागत किया और लंबे समय से लंबित सड़क की मांग पूरी होने पर आभार व्यक्त किया। ग्रामीणों ने कहा कि सड़क के निर्माण से बारिश के मौसम में होने वाली परेशानियों से निजात मिलेगी।

विधायक राजेश जून ने मौके पर मौजूद ठेकेदार को निर्देश दिए कि निर्माण कार्य में उच्च गुणवत्ता वाली सामग्री का उपयोग किया जाए और किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि सड़क टिकाऊ और मजबूत होनी चाहिए ताकि ग्रामीणों को लंबे समय तक सुविधा मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें