फोटो-54: कॉलेज में निबंध लेखन करती छात्रा। स्रोत कॉलेज
बहादुरगढ़। वैश्य आर्य कन्या महाविद्यालय द्वारा चलाए जा रहे नशामुक्ति अभियान के अंतर्गत नौवें दिन नशामुक्ति प्रकोष्ठ और राजनीति विज्ञान विभाग के संयुक्त तत्वावधान में निबंध लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। छात्राओं ने नशे के दुष्प्रभावों और युवाओं को इससे दूर रहने के लिए जागरूकता फैलाने की आवश्यकता पर प्रकाश डाला।
महाविद्यालय प्रशासन ने बताया कि स्नातक के द्वितीय, चतुर्थ और षष्ठम सेमेस्टर तथा स्नातकोत्तर के द्वितीय एवं चतुर्थ सेमेस्टर की परीक्षाएं, जो 18 मई से शुरू हुई थीं, अब अंतिम चरण में हैं। 26 जून को दूरस्थ शिक्षा के स्नातक और स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों की परीक्षाएं भी महाविद्यालय में संचालित की जाएंगी। महाविद्यालय प्रशासन द्वारा परीक्षा संबंधी सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं। संवाद