फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: मैसेज में डिलीवर, घर नहीं पहुंचा सिलिंडर

विज्ञापन
-फोटो 55 : शहर में एक गैस एजेंसी पर लगी उपभोक्ताओं की भीड़। संवाद
विज्ञापन
बहादुरगढ़। शहर में घरेलू गैस की ऑनलाइन बुकिंग ठप होने से लोगों की परेशानी लगातार बढ़ती जा रही है। लोगों को मैसेज मिल रहा है कि सिलिंडर डिलिवर कर दिया गया है लेकिन हकीकत में कोई सिलिंडर नहीं पहुंच रहा। कहीं पर बुकिंग ही बंद है तो कहीं सर्वर डाउन है।
विज्ञापन

राम नगर निवासी मनमोहन गुप्ता ने बताया कि उन्होंने 13 मार्च को सुशील गैस सर्विस, बहादुरगढ़ में गैस सिलिंडर की बुकिंग करवाई थी। इसके बाद 15 मार्च को सुबह 8 बजकर 11 मिनट पर मैसेज मिला कि सिलिंडर डिलिवरी के लिए निकल चुका है। कुछ समय बाद ही दूसरा मैसेज आया कि सिलिंडर डिलिवर कर दिया गया है।
उपभोक्ता का कहना है कि मैसेज आने के बावजूद उनके घर पर सिलिंडर नहीं पहुंचा। इसको लेकर उन्होंने संबंधित एजेंसी से शिकायत करते हुए मामले की जांच करने और जल्द सिलिंडर उपलब्ध कराने की मांग की है।
विज्ञापन

लोगों ने चूल्हे पर खाना बनाना शुरू कर दिया है। रविवार को भी शहर की कई गैस एजेंसियों पर उपभोक्ताओं की भीड़ लगी रही। उपभोक्ताओं को घंटों इंतजार करना पड़ रहा है फिर भी सभी को समय पर सिलिंडर नहीं मिल पा रहा।
शहर की अग्रवाल कॉलोनी निवासी मुकेश बंसल, रचित कुमार, योगेश गुप्ता, सुनील कुमार ने बताया कि मोबाइल एप और वेबसाइट दोनों पर बुकिंग नहीं हो पा रही। मजबूरी में लोगों को सीधे गैस एजेंसियों पर पहुंचना पड़ रहा है।
उपभोक्ता हरीश कुमार, अनिल शर्मा, विजय दहिया ने बताया कि उन्हें एजेंसी पर एक से डेढ़ घंटे तक लाइन में लगना पड़ा तब जाकर सिलिंडर मिल पाया। वहीं कई उपभोक्ताओं को खाली हाथ भी लौटना पड़ा। लोगों का कहना है कि अगर जल्द ही गैस की सप्लाई और बुकिंग व्यवस्था ठीक नहीं हुई तो हालात और खराब हो सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें