फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: किसान मेले में फसल अवशेष प्रबंधन का दिया संदेश

विज्ञापन
फोटो - किसान मेले में स्टाल का अवलोकन करते हुए एसडीओ डॉ. राजेंद्र मेहरा व किसान। संवाद
विज्ञापन
गोहाना। सेक्टर-7 स्थित कम्युनिटी सेंटर में कृषि एवं किसान कल्याण विभाग की ओर से जिला स्तरीय किसान मेले का आयोजन किया गया। मेले में कृषि अधिकारियों ने किसानों को फसल अवशेष प्रबंधन के बारे में जानकारी दी। मेले में कृषि उप निदेशक बलवंत सहारन बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि पराली जलाने से भूमि की उर्वरता पर बुरा असर पड़ता है। पराली जलाने से मिट्टी में मौजूद मित्र कीट नष्ट हो जाते हैं। वहीं फसल अवशेषों का उचित प्रबंधन करने से भूमि की उर्वरता और मिट्टी की गुणवत्ता बनी रहती है। मेले के दौरान कृषि वैज्ञानिकों ने प्रगतिशील किसानों को फसलों में उचित मात्रा में उर्वरकों के प्रयोग, खाद एवं बीज के सही चयन तथा समय पर सिंचाई करने की तकनीकी जानकारी दी। उन्होंने किसानों को आधुनिक कृषि पद्धतियों को अपनाने के लिए प्रेरित किया, ताकि उत्पादन बढ़ाने के साथ खेती की लागत कम करके अधिक मुनाफा कमाया जा सके। इस अवसर पर कृषि एवं किसान कल्याण विभाग की ओर से विभिन्न स्टॉल भी लगाए गए, जिनके माध्यम से किसानों को विभाग द्वारा संचालित योजनाओं, उपलब्ध सेवाओं और कृषि संबंधी सुविधाओं की जानकारी दी गई। इस अवसर पर कृषि वैज्ञानिक डॉ. संदीप अंतिल, एसडीओ राजेंद्र प्रसाद, एसडीओ डॉ. संदीप वर्मा, कृषि अभियंता इंजीनियर अमीन आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें