फोटो 54: एडस जागरूक्ता कार्यक्रम में भागीदारी करते स्वयंसेवक और प्राचार्या।
बहादुरगढ़। आर्य शिक्षण महिला महाविद्यालय में विश्व एड्स दिवस पर प्राचार्या डॉ. आशा शर्मा ने शिक्षिकाओं को अपने व्याख्यान के माध्यम से जागरूक किया। डॉ. आशा शर्मा ने एड्स के कारण, फैलने के माध्यम, रोकथाम के उपाय और समाज में फैली गलत धारणाओं को विस्तार से समझाया। उन्होंने बताया कि अगर हमारी युवा पीढ़ी जागरूक होगी तभी समाज सुरक्षित होगा। एड्स न तो छूने से फैलता है न भोजन साझा करने से। स्वयंसेविकाओं ने एड्स जागरूकता का प्रतीक रेड रिबन बनाकर एड्स से बचाव का स्पष्ट संदेश फैलाने का प्रयास किया।