फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: मेधावी छात्राओं को किया सम्मानित, विधायक के समक्ष रखीं मांगे

Fri, 03 Apr 2026 05:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
-फोटो 85 : पुरस्कृत होने वाली छात्राएं, विधायक व स्कूल स्टाफ। स्रोत स्कूल
विज्ञापन
बहादुरगढ़। पीएमश्री गवर्नमेंट गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल में आयोजित वार्षिक एवं प्रवेश उत्सव कार्यक्रम उत्साह के साथ मनाया गया। विधायक राजेश जून मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। उनका स्वागत छात्राओं द्वारा स्वागत गीत से किया गया। विधायक जून ने उत्कृष्ट अंक प्राप्त करने वाली छात्राओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस मौके पर स्कूल प्राचार्य प्रवीन कुमारी ने विद्यालय में बेंच व अन्य आवश्यक सुविधाओं की मांग विधायक के समक्ष रखी। इस पर विधायक जून ने आश्वासन दिया कि सभी मांगों को जल्द से जल्द पूरा करने का प्रयास किया जाएगा ताकि छात्राओं को बेहतर शैक्षणिक वातावरण मिल सके। कार्यक्रम में खंड शिक्षा अधिकारी शेर सिंह भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें