फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मानसिक तौर पर परेशान युवक ने लगाया फंदा, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सासरोली गांव में 33 वर्षीय युवक ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान पवन कुमार पुत्र रामकिशन के रूप में हुई। परिजनों के अनुसार वह रात को दो दिन बार बेचैनी के चलते नींद से जागा था। मृतक विवाहित था और उसका 6 वर्षीय बेटा भी है। वह दिहाड़ी मजदूरी करके घर का गुजर बसर करता था। युवक के पिता की मौत काफी समय से पहले हो गई थी। सुबह जब पवन की पत्नी उठी तो उसने देखा कि उसके पति का दूसरे कमरे में शव पंखे से लटक रहा था। सूचना पाते पुलिस मौके पर पहुंची और मौका मुआयना करने बाद शव को कब्जे में लिया। जांच अधिकारी कुलदीप सिंह ने बताया कि उन्हें कंट्रोल रूम से सूचना मिली कि एक युवक ने फंदा लगा लिया है। शव को कब्जे में लेकर सामान्य अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए शव गृह में रखवाया। कुलदीप सिंह ने बताया कि फिलहाल पत्नी के बयानों के आधार पर मामले में इत्तफाकिया कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें