फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनाज मंडी में प्राईवेट खरीद जारी, किसानो का नही हुआ है भुगतान

विज्ञापन
विज्ञापन
झज्जर। शहर की अनाज मंडी में आढ़तियों की ओर से प्राइवेट खरीद शुरू कर दी गई है। मंगलवार को मंडी में 40 किसानों का 490 क्विंटल बाजरा पहुंचा। अनाज मंडी में कुल 83 हजार क्विंटल बाजरा की सरकारी खरीद की जा चुकी है लेकिन उठान 13 हजार क्विंटल बाजरे का हुआ है। सरकारी खरीद बंद होने से भाव भी गिरा है। सरकारी खरीद बंद होने के कारण किसान को समर्थन मूल्य से 200 से 400 रुपये क्विंटल कम में बाजारा बेचना पड़ रहा है।
विज्ञापन

करीब 2916 किसानों की ओर से 84687 क्विंटल बाजरा शहर की अनाज मंडी में पहुंचाया जा चुका है। सरकारी खरीद बंद होने के बाद आढ़तियों की ओर से प्राईवेट तौर पर बाजरे की खरीद शुरू कर दी गई है । सरकार ने एक अक्टूबर से खरीद शुरू की गई। 11 अक्टूबर को बाजरे की खरीद को बंद कर दिया गया था। इसके बाद बाजरा बेचने से बचे किसान अब निजी आढ़तियों के पास आकर अपना बाजरा से लेकर 1600 -1700 रूपए प्रति क्विंटल के हिसाब से बेच रहे हैं । शहर की अनाज मंडी में की ओर से लगातार हैफेड एजेंसी के मैनेजर राजेश ने बताया कि एजेंसी की ओर से बाजरे का उठान किया जा लिया गया है ।
2916 किसानों ने 84,687 क्विंटल बाजरा पहुंचा। शहर की अनाज मंडी में 2916 किसान अपना बाजरा लेकर पहुंचे हैं। जिनमें से 2653 किसानों का बाजरा एजेंसी की ओर से खरीद लिया गया है। 263 किसानों का 11690 क्विंटल बाजरा अभी तक नहीं खरीदा जा सका।
विज्ञापन

गया है लेकिन काफी समय बाद भी किसानों को बाजरे का भुगतान नहीं मिला हैआढ़ती एसोसिएशन के प्रधान सतबीर सिंह मल्हान ने बताया कि दीपावली त्योहार आ गया है ओर किसानों को त्योहार मनाने के लिए पैसो की जरूरत है लेकिन सरकार की ओर से बाजरे का भुगतान किसानों के खातों में नही डाली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें