बेरी। थाना बेरी के अंतर्गत आने वाले एक गांव की छात्रा ने घर में पंखे पर फंदा लगाकर जान दे दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए झज्जर के नागरिक अस्पताल में भिजवाया है। पिता ने पुलिस को बताया कि उनकी बेटी 11वीं की छात्रा थी। वह पिछले कई माह से मानसिक रूप से परेशान थी। इसके चलते उसने घर में फंदा लगा लिया। जांच अधिकारी प्रीतम सिंह ने बताया कि झज्जर के नागरिक अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया गया। संवाद