बहादुरगढ़। शहर के शास्त्री नगर फेस-2 में एक व्यक्ति की संदिग्ध हालात में चोट लगने से मौत हो गई है। परिजनों का आरोप है कि पहले उसे शराब पिलाई गई उसके बाद पीटकर उसे जान से मार दिया गया। पुलिस ने मामले में हत्या का केस दर्ज किया है। मृतक की पहचान शास्त्री फेस-2 के निवासी प्रमोद के रूप में हुई है।
शास्त्री नगर फेस-2 निवासी प्रदीप ने पुलिस को बताया है कि शनिवार को करीब 2 बजे उनके बड़े भाई प्रमोद के मोबाइल फोन पर कॉल आई थी। कॉल सुनने के बाद उन्होंने बताया कि उन्हें बच्चन ने बुलाया है। इसके बाद वह घर से चले गए। आरोप है कि रात करीब साढ़े 10 बजे बच्चन ने झूठी कहानी बनाकर ये कहा कि प्रमोद को गाय ने टक्कर मार दी है। प्रदीप का कहना है कि शास्त्रीनगर निवासी बच्चन व रामकुमार ने प्रमोद को शराब पिलाई। इसके बाद बच्चन और प्रमोद में झगड़ा हो गया। बच्चन ने प्रमोद को जान से मार दिया। प्रदीप के अनुसार इसके बाद बच्चन ने अपने बचाव के लिए एक झूठी कहानी गढ़ी कि प्रमोद को गाय ने प्लॉट के अंदर टक्कर मार दी। जब वह मौके पर पहुंचा तो रामकुमार तो शराब पीकर चारपाई पर थे और प्लॉट के गेट पर बच्चन खड़ा था। बच्चन ने कहा कि प्रमोद को गाय ने टक्कर मारी है। इसके बाद 112 नंबर पर पुलिस को कॉल किया। 15 से 20 मिनट के बाद पुलिस आ गई। आरोप है कि बच्चन ने प्रमोद को जान से मारा है। उससे पूछताछ करके और इसके साथी के बारे में पता लगाया जाए, जिसका मारने में हाथ है।
-फोटो 56 : शहर थाना बहादुरगढ़।