फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मानसिक स्वास्थ्य व्यक्ति कि समग्र व्यक्तित्व विकास का आधार : डाॅ. सुनीता छिल्लर

Thu, 13 Nov 2025 02:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
फोटो कैप्शन 54 : विद्यार्थियों को मानसिक स्वच्छता बारे जागरूक करते हुए मुख्य वक्ता सुनीता छिल्ल
विज्ञापन
बहादुरगढ़। छारा के चौधरी हरद्वारी लाल राजकीय महाविद्यालय में कार्यकारी प्राचार्य डाॅक्टर अनीता दलाल के दिशा-निर्देशन में महिला प्रकोष्ठ की प्रभारी ज्योति ने विस्तार व्याख्यान का आयोजन किया। इसमें मुख्य वक्ता के रूप में राजकीय महाविद्यालय बहादुरगढ़ से सहायक प्राध्यापक मनोविज्ञान डाॅक्टर सुनीता छिल्लर को आमंत्रित किया गया।
विज्ञापन

उन्होंने मानसिक स्वच्छता विषय पर विद्यार्थियों से संवाद किया। डाॅ. छिल्लर ने अपने व्याख्यान में बताया कि मानसिक स्वास्थ्य व्यक्ति के समग्र व्यक्तित्व विकास का महत्वपूर्ण आधार है। उन्होंने विद्यार्थियों को तनाव प्रबंधन, आत्म-जागरूकता, सकारात्मक सोच और स्वस्थ दिनचर्या अपनाने के व्यावहारिक उपाय बताए।
उन्होंने समझाया कि मानसिक स्वच्छता केवल रोगमुक्त रहने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह आत्म-संतुलन, आत्म-नियंत्रण और खुशहाल जीवन का प्रतीक है। कार्यक्रम में स्टाफ सदस्य डाक्टर संजय देशवाल, मनोज कुमार, देवेंद्र, ललिता, ज्योति, मंजू मलिक, गोविंद मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें