फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: मुख्य बाजार की सड़क निर्माण को लेकर उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन

विज्ञापन
फोटो नंबर-21उपायुक्त कार्यालय में ज्ञापन सौंपते व्यापारी। स्रोत-स्वयं
विज्ञापन
नारनौल। मुख्य महावीर मार्ग से पुल बाजार क्षेत्र की सड़क के निर्माण को लेकर दुकानदारों ने प्रशासन से चरणबद्ध तरीके से काम करवाने की मांग की है। इस संबंध में दुकानदारों ने सोमवार को जिला उपायुक्त के नाम एक ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

ज्ञापन में दुकानदारों ने बताया कि मुख्य बाजार की पुरानी सड़क को तोड़कर नई सड़क का निर्माण किया जा रहा है जो बाजार के लिए आवश्यक और सराहनीय कदम है। वर्तमान में पूरी सड़क को एक साथ तोड़ दिए जाने से दुकानदारों और आम लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
दुकानदारों ने बताया कि यदि पूरी सड़क को एक साथ तोड़ा जाएगा तो आवाजाही में और अधिक कठिनाई होगी। इसलिए उन्होंने प्रशासन से आग्रह किया है कि सड़क निर्माण का कार्य चरणबद्ध तरीके से किया जाए। पहले एक हिस्से में निर्माण पूरा किया जाए और उसके बाद दूसरे हिस्से में काम शुरू किया जाए ताकि बाजार में आने-जाने वाले लोगों को ज्यादा परेशानी न हो।
विज्ञापन

दुकानदारों ने यह भी मांग की है कि पुल बाजार से लेकर महावीर चौक तक सड़क निर्माण अलग-अलग चरणों में कराया जाए जिससे व्यापार और आवागमन दोनों प्रभावित न हों।
ज्ञापन देने वालो में एडवोकेट सत्यवीर यादव, श्याम सुंदर सोनी, डॉ. धीरज शर्मा, सुरेश जिंदल, राम जीवन, विनोद कुमार, विकास जैन, राम किशोर, बॉबी जैन, साहिल गर्ग, विवेक अग्रवाल, सुनील बागड़ी, राजेंद्र कुमार, महेश कुमार व कृष्ण जांगिड़ आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें