उपमंडल अधिकारी को ज्ञापन सौंपते पाहसौर गांव के ग्रामीण। संवाद
- फोटो : Bahadurgarh
बादली। बादली को नगरपालिका बनाने की मांग को लेकर पाहसौर (फैजाबाद) गांव की पंचायत ने उपमंडल अधिकारी को ज्ञापन सौंपा है। फैजाबाद गांव की पंचायत ने एसडीएम विशाल कुमार को ज्ञापन देकर बताया कि बादली को नगर पालिका बनाए जाने में पाहसौर गांव को भी शामिल किया जाए।
उन्होंने ज्ञापन के माध्यम से बताया कि जिस प्रकार से गांव को शहरीकरण की तरफ बढ़ावा मिल रहा है, उसी तरह से पाहसौर गांव के ग्रामीण भी नगर पालिका में शामिल होना चाहते हैं। उन्होंने बादली को नगरपालिका बनाए जाने की मांग पुरजोर तरीके से की।
गांव के सरपंच प्रतिनिधि सत्येंद्र की अध्यक्षता में ग्रामीणों ने उपमंडल अधिकारी को बताया कि गांव ने सर्वसम्मति से फैसला लिया गया है कि बादली नगर पालिका में पाहसौर गांव को शामिल किया जाए। बता दें कि बादली गांव को नगरपालिका बनाए जाने की चर्चा जोरों पर चल रही है। हरियाणा शहरी निकाय विभाग की तरफ से भी बादली को नगरपालिका बनाए जाने पर आपत्ति एवं सुझाव जिला प्रशासन से मांगे हैं। आपत्ति और सुझाव नोटिस में भी बादली के साथ-साथ पाहसौर और माजरा गांव को शामिल किए जाने की योजना प्रस्तावित है। इसी योजना को लेकर पाहसोर गांव में भी खुशी बनी है। उन्होंने सर्वसम्मति से उपमंडल अधिकारी को ज्ञापन दिया है कि ग्रामीण नगर पालिका में शामिल होना चाहते हैं। ज्ञापन सौंपने वालों में राजकुमार, मनोज, धर्मेंद्र, देवेंद्र, वेदपाल शर्मा, प्रवीण कुमार, जयप्रकाश, दीपक, सुप्रिया, ध्यानचंद शर्मा, हरीश चंद्र, निरंजन, सुनील दत्त, अमित, नरेश और अर्जुन और ग्रामीण शामिल थेे।