फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: लग गई मेहंदी, आज चांद के दीदार का इंतजार

Wed, 01 Nov 2023 01:58 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
बहादुरगढ़। करवा चौथ की खरीदारी के लिए बाजार देर रात तक गुलजार रहे। ब्यूटी पार्लरों में रात तक महिलाएं हाथों पर मेहंदी लगवातीं रही। सोलह श्रंगार कर आज पति की दीघार्यु के लिए आज व्रत रखेंगी। चांद का दीदार रात आठ बजे के बाद होगा। पतिदेव ने भी पत्नी को देने के लिए उपहार खरीदे। नवदंपत्तियों में इसे लेकर खासा उत्साह है।
विज्ञापन

बाजार पर करवाचौथ का रग चढ़ गया। पर्व की पूर्व संध्या पर खासी रौनक छाई रही। खूब उपहार खरीदे गए। हाथों पर मेहंदी लगवाने का खासा उत्साह महिलाओं में दिखा। महिलाएं पति की लंबी आयु की कामना के लिए निर्जला व्रत रखेंगी। महिलाओं ने हाथों में मेहंदी के डिजाइन में पति का नाम लिखवाया। मेन बाजार में मेहंदी लगाने का कार्य करने वाले दीपक ने बताया कि इस बार हाथों में भरे हुए आकर्षक डिजाइन की अधिक मांग है। अरेबिक, ब्राइडल मेहंदी, वेस्टर्न स्टाइल, ज्वलेरी आदि डिजाइन की मेहंंदी लगवाई। रेलवे रोड पर ज्वेलर्स की दुकानों में भी महिलाओं की काफी भीड़ रही। पायर में अनेक घुंघरू वाले डिजाइन ने सभी को आकर्षक किया तो कुछ महिलाओं को सादी पायल भायी। बिछिया में महिलाओं ने अपने पैरों की उंगलियों को देखते हुए डिजाइन पसंद किए।


सूर्याेदय से शुरू होगी करवाचौथ व्रत की पूजा

पंडित प्रवीण शास्त्री ने बताया कि सुबह सूर्योदय से पहले उठ जाएं। सरगी के रूप में मिला हुआ भोजन करें, पानी पीएं और भगवान की पूजा करके निर्जला व्रत का सकल्प लें। करवाचौथ में महिलाएं पूरे दिन जल-अन्न कुछ ग्रहण नहीं करती, फिर शाम के समय चाद को देखने के बाद दर्शन कर व्रत खोलती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें