फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: एडीसी से मिलकर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग

Thu, 22 Feb 2024 01:31 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
झज्जर। बेरी क्षेत्र के एक गांव की युवती की मौत के मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर बहुजन समाज पार्टी के कार्यकर्ताओं ने अतिरिक्त उपायुक्त से मिलकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करवाने की मांग की। बसपा नेता सूबेदार श्रदानंद ने बताया कि 6 फरवरी को जिले के एक गांव की 19 वर्षीय लड़की की रोहतक में मौत हो गई थी। पुलिस ने हत्या सहित कई धाराओं के तहत केस दर्ज किया था। एफआईआर में आरोपियों के नाम भी दर्शाए गए हैं, लेकिन दुर्भाग्यवश लगभग 15 दिन बीत जाने के बाद भी कोई संतोषजनक कार्रवाई नहीं होने की वजह से पीड़ित परिवार परेशान है। अगर शासन प्रशासन उचित कार्रवाई करने में असफल रहता है तो वे धरना प्रदर्शन के लिए तैयार हैं। इस अवसर पर प्रवीण फतेहपुरी प्रदेश सचिव हरियाणा, सत्यप्रकाश दोचानिया जिला अध्यक्ष, श्रद्धानंद सूबेदार, हेमचंद्र महरा, हंसराज, अजीत अहलावत उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें