फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरक्षण मुद्दे पर जाटों की बैठक

Tue, 15 Dec 2015 12:52 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला बहादुरगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
जाट आरक्षण मुद्दे पर सोमवार को दीनबंधु सर छोटूराम धर्मशाला में बैठक हुई। बैठक में विभिन्न खापों के प्रधान, प्रतिनिधियों व अन्य ने बढ़ चढ़कर भाग लिया।
विज्ञापन


इसमें 23 दिसंबर में जींद में होने वाली जाट आरक्षण महारैली में यहां से शिरकत करने को लेकर मंथन हुआ। बैठक की अध्यक्षता दलाल खाप 84 के प्रधान सेवानिवृत्त एसडीओ भूप सिंह दलाल ने की।

बैठक में बताया गया कि 17 दिसंबर को रोहतक के नांदल भवन में रोहतक, सोनीपत व झज्जर जिले की खापों तपों के प्रधानों व समुदाय के लोगों की एक विशेष बैठक होगी। जिसमें 23 दिसंबर की जींद में होने वाली महारैली को लेकर रूपरेखा बनाई जाएगी।
विज्ञापन


वक्ताओं ने कहा कि घटती पैदावार और बढ़ती लागत की वजह से जाट वर्ग आज दयनीय हालत में है। वहीं देहात में शिक्षा का स्तर निम्न होने के कारण देहात के बच्चे शहरी बच्चों के मुकाबले पिछड़ गए हैं, इसलिए उनके समक्ष बेरोजगारी भी मुंह बाए खड़ी है।

यही कारण है कि आज जाट समाज के लिए आरक्षण बहुत जरूरी हो गया है। बैठक में दुल्हेड़ा बारह प्रधान उमेद सिंह देसवाल, राठी-रूहिल खाप प्रधाल तसवीर सिंह राठी, बिरहोड बारह प्रधान सुमेर सिंह, अहलावत खाप के प्रतिनिधि दलीप सिंह , दहिया खाप के सचिव रामफल दहिया, महम चौबीसी के प्रतिनिधि चांदराम राठी, जाखड़ खाप के प्रतिनिधि मेहर सिंह जाखड़, छोटूराम धर्मशाला प्रधान मास्टर सज्जन सिंह दलाल,  बुल्लड पहलवान, धर्मपाल खत्री, चंद्र सिंह, महाबीर सिंह, बलबीर जून, रमेश, दिलबाग, नारायण सिंह डागर, धर्म सिंह डागर सहित अनेक मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें