फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: बहादुरगढ़ आर्य केंद्रीय सभा की हुई मीटिंग

Fri, 20 Dec 2024 01:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
-फोटो 56 : सभा में मौजदू बहादुरगढ़ आर्य केंद्रीय सभा से जुड़े पदाधिकारी सदस्य। स्रोत आश्रम
विज्ञापन
बहादुरगढ़। बहादुरगढ़ आर्य केंद्रीय सभा की मीटिंग आत्मशुद्धि आश्रम में हुई। इसकी अध्यक्षता आत्मशुद्धि आश्रम के मुख्य अधिष्ठाता आचार्य विक्रम देव ने की। आर्य प्रतिनिधि सभा जिला झज्जर के वेद प्रचार मंडल के अध्यक्ष आर्य हरिओउ्म दलाल ने बताया कि इस मीटिंग में दो प्रस्ताव पास किए गए। प्रदेश के मुख्यमंत्री को एक ज्ञापन सौंपा जाएगा। जिसमें भारतीय सनातन संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए आगामी 25 दिसंबर को तुलसी दिवस व 1 जनवरी को पारसी नव वर्ष की बजाय भारतीय नव वर्ष चैत्र मास की शुक्ल प्रतिपदा को अर्थात विक्रम संवत 2082 के रूप में प्रदेश स्तर पर मनाए जाने की मांग की। आर्य समाजियों की ओर से जिला उपायुक्त झज्जर को भी ज्ञापन सौंपा जाएगा। मीटिंग में अन्य सामाजिक संस्थाओं को भी एकजुट होकर भारतीय सनातन संस्कृति को बचाने के लिए काम करने का आग्रह किया। इस दौरान स्वामी रामानंद, आर्य समाज सेक्टर-6 से आर्य संतलाल मलिक, रविंद्र आर्य, ईश्वर आर्य व आर्य समाज झज्जर रोड से व्रतपाल आर्य, अतर सिंह आर्य ने भाग लिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें