फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: सर्वोत्तम माता पुरस्कार कार्यक्रम में मीनू प्रथम

विज्ञापन
फोटो संख्या:67=महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से मालडा पीएचसी में उप​स्थित महिलाएं---स्रोत- वि
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से मालड़ा उप स्वास्थ्य केंद्र में छह वर्ष तक के बच्चों की माताओं के लिए सर्वोत्तम माता पुरस्कार कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मीनू पत्नी संदीप निवासी मालड़ा सराय प्रथम, नेहा पत्नी पंकज निवासी माजरा कला द्वितीय व मनीता बाई पत्नी रवि कुमार निवासी बवाना तृतीय रहीं।
विज्ञापन

कार्यक्रम सीडीपीओ रेखा नेहरा के दिशा-निर्देशों में किया गया। बेहतर देखभाल और पोषण संबंधी जानकारी के आधार पर विजेताओं का चयन किया गया। मुख्य अतिथि डॉ. पिंकी रहीं। अध्यक्षता सुपरवाइजर अनीता ने की। इस दौरान माताओं से बच्चों के पोषण, स्वास्थ्य व देखभाल से जुड़े कई सवाल पूछे गए।
बच्चों को आंगनबाड़ी केंद्रों में नियमित रूप से ले जाने, वहां मिलने वाले पौष्टिक आहार को समय पर खिलाने व बच्चों के स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखने के बारे में जानकारी दी गई। कार्यक्रम में एएनएम प्रवीन कुमारी सहित सर्कल की सभी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता भी मौजूद रहीं।
विज्ञापन

सुपरवाइजर अनीता ने बताया कि पहले सर्कल स्तर पर माताओं का चयन किया जाता है, इसके बाद उनमें से सर्वश्रेष्ठ माताओं को खंड स्तर पर होने वाली प्रतियोगिता के लिए चुना जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें